{"_id":"6039034c8ebc3e14fe0346a3","slug":"bloodshed-in-afganistan-journalist-murdered-in-january-now-killed-three-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में खून-खराबा : जनवरी में पत्रकार की हत्या की, अब परिवार के तीन सदस्यों को मार डाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में खून-खराबा : जनवरी में पत्रकार की हत्या की, अब परिवार के तीन सदस्यों को मार डाला
Fri, 26 Feb 2021 07:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद से जूझ रहे अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक दिवंगत पत्रकार के परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पत्रकार की जनवरी में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पश्चिमी अफगानिस्तान में यह घटना घटी। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घोर प्रांतीय परिषद के सदस्य हमीदुल्ला मुतहिद ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुए हमले में कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए। बंदूकधारियों ने अफगानी कार्यकर्ता और पत्रकार बिस्मिल्ला आदिल ऐमक के घर पर हमला किया था। ऐमक की, एक जनवरी को घोर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
तालिबान ने किया हमले में हाथ होने से इनकार
दिवगंत पत्रकार के परिवार पर हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने इस हमले में तालिबान का हाथ होने से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन