फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Blinken unveils $2B in new US military aid for Europe

Ukraine War: यूक्रेन और उसके 18 पड़ोसी देशों को US से मिली बड़ी सैन्य मदद, रूस -यूक्रेन की लड़ाई हुई और तेज

Thu, 08 Sep 2022 05:36 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Thu, 08 Sep 2022 05:36 PM IST
सार

यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई हाल के दिनों में तेज हो गई है। यूक्रेन की सेना ने दक्षिण और पूर्व में रूसी-कब्जे वाले क्षेत्रों को फिर से लेने के लिए एक जवाबी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Blinken unveils $2B in new US military aid for Europe
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को रूस से खतरे वाले यूक्रेन और अन्य यूरोपीय देशों के लिए 2 बिलियन डॉलर से अधिक की नई सैन्य सहायता की घोषणा की। ब्लिंकन ने कहा कि बाइडन प्रशासन यूक्रेन और उसके 18 पड़ोसियों को दीर्घकालिक विदेशी सैन्य मदद के तहत दो बिलियन डॉलर देगा, जिसमें नाटो के सदस्य और क्षेत्रीय सुरक्षा भागीदार शामिल हैं जो भविष्य में रूसी आक्रमण के लिए सबसे संभावित जोखिम क्षेत्र में हैं। ब्लिंकन यूक्रेन के लिए समर्थन दिखाने के लिए कीव की यात्रा भी करेंगे।

विज्ञापन


यूक्रेन को पहले भी मिल चुकी है 675 मिलियन डॉलर की मदद 
यह अकेले यूक्रेन के लिए भारी हथियारों, गोला-बारूद और बख्तरबंद वाहनों के लिए दिए गए 675 मिलियन डॉलर के पैकेज से अलग है, जिसकी घोषणा रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने गुरुवार को जर्मनी में एक सम्मेलन में की थी। इस पैकेज में हॉवित्जर, आर्टिलरी मूनिशन, हुमवीस, आर्म्ड एम्बुलेंस, एंटी टैंक सिस्टम शामिल हैं। ऑस्टिन ने कहा कि युद्ध एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पर है,यूक्रेनी सेना ने देश के दक्षिण में अपने जवाबी हमले की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि अब हम युद्ध के मैदान पर अपने साझा प्रयासों की स्पष्ट सफलता देख रहे हैं। 
विज्ञापन


ऑस्टिन ने यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह की बैठक में कहा कि युद्ध का चेहरा बदल रहा है और इस संपर्क समूह का मिशन भी। इस बैठक में नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग और यूक्रेन के रक्षा मंत्री के साथ-साथ सहयोगी देशों के अधिकारी भी शामिल थे। बाइडन के पदभार संभालने के बाद से नई मदद के साथ ही यूक्रेन को कुल अमेरिकी सहायता 15.2 बिलियन डॉलर हो गई है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि नई प्रतिबद्धताओं का उद्देश्य यह दिखाना है कि रूस के आक्रमण के सामने देश के लिए अमेरिकी समर्थन अटूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई हुई तेज 
यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई हाल के दिनों में तेज हो गई है। यूक्रेन की सेना ने दक्षिण और पूर्व में रूसी-कब्जे वाले क्षेत्रों को फिर से लेने के लिए एक जवाबी कार्रवाई की है। यूक्रेन के जपोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास गोलाबारी जारी है। बुधवार को अमेरिका ने मास्को पर पूछताछ करने, हिरासत में लेने और सैकड़ों हजारों यूक्रेनी लोगों को रूस में जबरन निर्वासित करने का आरोप लगाया। हालांकि रूसी अधिकारियों ने तुरंत इस दावे को खारिज कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed