Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Blinken meets Mahmoud Abbas, King Abdullah in reach out effort amidst Israel-Hamas conflict
{"_id":"65291bedf46f6d1bef0b4eca","slug":"blinken-meets-mahmoud-abbas-king-abdullah-in-reach-out-effort-amidst-israel-hamas-conflict-2023-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas War: ब्लिंकन ने फलस्तीनी राष्ट्रपति से की मुलाकात, गाजा के लोगों के लिए मानवीय गलियारे की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hamas War: ब्लिंकन ने फलस्तीनी राष्ट्रपति से की मुलाकात, गाजा के लोगों के लिए मानवीय गलियारे की मांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अम्मान (जॉर्डन)
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:59 PM IST
सार
Israel-Hamas War: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को जॉर्डन में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। अब्बास ने गाजा शहर के लोगों के लिए मानवीय गलियारे की मांग की।
विज्ञापन
1 of 7
एंटनी ब्लिंकन, महमूद अब्बास
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध सातवें दिन में प्रवेश कर गया है। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को जॉर्डन में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की। ब्लिंकन इससे पहले तेल अविव पहुंचे थे। हमास के हमले में 1300 इस्राइली लोग मारे गए और कई घायल हुए। इसके बाद इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) गाजा में आतंकवादी संगठन के ठिकानों पर जवाबी हमले कर रहा है।
2 of 7
Gaza City
- फोटो : twitter
फतह पार्टी फलस्तीनी प्रशासन का प्रतिनिधित्व करती है। यह हमास की राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी है। हमास गाजा पट्टी को नियंत्रित करता है। ब्लिंकन के साथ अपनी बैठक से एक दिन पहले महमूद अब्बास ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला से भी मुलाकात की थी। बैठक के बाद फलस्तीनी अधिकारियों ने युद्ध को रोकने की अपील की।
3 of 7
Mahmoud Abbas
- फोटो : ANI (File)
पीएलओ फलस्तीनी लोगों का एकमात्र वैध प्रतिनिधि: अब्बास
फलस्तीन मुक्ति मोर्चा (पीएलओ) की कार्यकारी समिति के महासिचव ने अब्बास की ओर से एक बयान में कहा, हम फलस्तीन मुक्ति मोर्चा की नीति की पुष्टि करते हैं, जो फलस्तीनी लोगों का एकमात्र वैध प्रतिनिधि है, जो हिंसा को स्वीकार नहीं करता है और स्वतंत्रता के हमारे राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के मार्ग के रूप में अंतरराष्ट्रीय वैधता, शांतिपूर्ण लोकप्रिय प्रतिरोध और राजनीति कार्रवाई का पालन करता है। बयान में आगे कहा गया है कि जॉर्डन के राजा के साथ राष्ट्रपति की बैठक फलस्तीनी नेतृत्व द्वारा विनाशकारी युद्ध को रोकने के लिए चौबीसों घंटे किए गए प्रयासों और फलस्तीन व जॉर्डन के बीच समन्वय की स्थिति के ढांचे के भीतर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Mahmoud Abbas, King Abdullah II
- फोटो : Social Media
गाजा को अंतरराष्ट्रीय मदद की अनुमति देने की मांग
महमूद अब्बास ने अपने बयान में गाजा को अंतरराष्ट्रीय मदद की अनुमति देने की भी अपील की। बयान में कहा गया है, 'जॉर्डन के राजा के साथ अपनी बैठक के दौरान महामहिम (राष्ट्रपति) ने गाजा पट्टी में हमारे लोगों के खिलाफ व्यापक आक्रमण को रोकने, मानवीय चिकित्सा और राहत सहायता, पानी और बिजली के प्रावधान और मानवीय गलियारों को खोलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
5 of 7
Antony Blinken, King Abdullah II
- फोटो : Social Media
जॉर्डन के राजा ने की मानवीय गलियारे की मांग
इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला से भी मुलाकात की। अपनी बैठक में अब्दुल्ला ने गाजा के लिए एक मानवीय गलियारे को खोलने का आग्रह किया। रॉयल हैशेमाइट कोर्ट के एक बयान में कहा गया है, राजा अब्दुल्ला द्वितीय ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का स्वागत करते हुए गाजा में चिकित्सा और राहत सहायता के लिए तत्काल मानवीय गलियारे को खोलने, नागरिकों की रक्षा करने, तनाव कम करने और गाजा पर युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।