फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israel-Hamas War: यूएन मुख्यालय पर दिखाई गई हमास की ओर से अगवा किए गए बंधकों की तस्वीर, की गई ये अपील

Fri, 13 Oct 2023 01:40 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 13 Oct 2023 01:40 PM IST
सार

बंधकों के परिवारों के लिए अमेरिका में कमांड सेंटर ने भी हमास से सभी बंधकों की रिहाई का आह्वान किया, और बंधकों की कैद को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया। इसने दवा और आवश्यक सुविधा प्रदान करने के लिए मानवीय गलियारे बनाने की सुविधा तत्काल देने की मांग की।

विज्ञापन
Images of Israeli hostages projected at UN headquarters in New York, demand release
हमास के बंधक - फोटो : Social Media

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की बिल्डिंग पर गाजा में इस्राइल के बंधकों की रिहाई की मांग करते हुए बंधक शिशुओं, बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं की तस्वीरें दिखाई गई। अमेरिका में रह रहे इजरायल के एक समूह की ओर से संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दिखाए गए बंधकों की तस्वीरों में 4 वर्षीय एरियल, 85 वर्षीय याफा और अन्य शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक संदेश में लिखा है, "इस्राइल के नागरिकों को अगवा करना मानवता के खिलाफ अपराध है," "हमास आईएसआईएस है", "उन्हें अभी घर लाओ।"

Images of Israeli hostages projected at UN headquarters in New York, demand release
हमास के बंधक - फोटो : ANI

बंधकों के परिवारों के लिए अमेरिका में कमांड सेंटर ने भी सभी बंधकों की रिहाई का आह्वान किया, और बंधकों की कैद को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया। इसने दवा और आवश्यक सुविधा प्रदान करने के लिए मानवीय गलियारे बनाने की सुविधा तत्काल देने की मांग की। इसके अलावा, कमांड सेंटर ने विश्व नेताओं, विशेष रूप से अरब दुनिया के हस्तक्षेप का आह्वान किया।

Images of Israeli hostages projected at UN headquarters in New York, demand release
हमास के बंधक - फोटो : ANI

न्यूयॉर्क में कमांड सेंटर के कार्यकर्ताओं ने कहा, "दुनिया को पता होना चाहिए। दुनिया को जागने की जरूरत है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हमारे भाई-बहन, जिनका हिंसक और जानलेवा अपहरण कर लिया गया है, अपने परिवारों के पास घर नहीं आ जाते।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Images of Israeli hostages projected at UN headquarters in New York, demand release
हमास के बंधक - फोटो : ANI

इससे पहले गुरुवार को, स्थानीय लोगों ने तेल अवीव में एक प्रदर्शन किया और इजरायल सरकार से आतंकवादी समूह हमास के साथ बंधकों/कैदियों की अदला-बदली करने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारियों ने इजरायल सरकार से हमास से बात करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है कि बंधक बनाई गई महिलाओं और बच्चों को रिहा किया जाए।

विज्ञापन
Images of Israeli hostages projected at UN headquarters in New York, demand release
हमास के बंधक - फोटो : ANI

उन्होंने अपनी मांगों को लेकर तख्तियां ले रखी थीं और नारेबाजी कर रहे थे। इजरायल पर हमास के हमले के बीच तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन कर रहे एक स्थानीय व्यक्ति ने एएनआई से कहा, "इजरायल की सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए हमास से बात करनी चाहिए कि बंधक बनाई गईं महिलाओं, बच्चों और नागरिकों को रिहा किया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed