फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BLF ends Operation Bam taking responsibility for attacks on Pakistani military personnel and bases

Pakistan: बीएलएफ के पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों और ठिकानों पर दो दिन में 84 हमले, दो दिवसीय ऑपरेशन बाम समाप्त

Sun, 13 Jul 2025 07:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, क्वेटा
एजेंसी, क्वेटा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 07:22 AM IST
सार

बीएलएफ का दावा है कि पाकिस्तानी सेना और फ्रंटियर कोर के कम से कम 50 सैनिक मारे गए और 51 से अधिक अन्य घायल हुए हैं। समूह ने आगे दावा किया कि मुसाखेल क्षेत्र में एक चौकी पर नौ कथित खुफिया एजेंटों को मार डाला गया। बीएलएफ ने अपने अभियानों के बारे में बताया कि उसने 30 से अधिक प्रत्यक्ष हमले किए, जिनमें चार घात लगाकर किए गए हमले शामिल हैं।

विज्ञापन
BLF ends Operation Bam taking responsibility for attacks on Pakistani military personnel and bases
बाम अभियान में पाकिस्तानी सेना के वाहनों पर किए गए हमले। - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने पूरे प्रांत में सशस्त्र हमलों की व्यापक लहर की जिम्मेदारी लेते हुए ऑपरेशन बाम के समापन की घोषणा की है। इस दौरान उसने बड़े पैमाने पर पिछले दो दिनों में 84 समन्वित हमले किए। बीएलएफ प्रवक्ता मेजर ग्वाहराम बलोच ने कहा, 9 जुलाई से 11 जुलाई के बीच किए गए हमलों में पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों, खुफिया कार्यकर्ताओं और प्रमुख राज्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Moscow Mercury Record: मॉस्को में 122 साल बाद सबसे गर्म दिन, 1903 के बाद तापमान पहली बार इतना बढ़ना चिंताजनक
विज्ञापन


द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, बीएलएफ का दावा है कि पाकिस्तानी सेना और फ्रंटियर कोर के कम से कम 50 सैनिक मारे गए और 51 से अधिक अन्य घायल हुए हैं। समूह ने आगे दावा किया कि मुसाखेल क्षेत्र में एक चौकी पर नौ कथित खुफिया एजेंटों को मार डाला गया। बीएलएफ ने अपने अभियानों के बारे में बताया कि उसने 30 से अधिक प्रत्यक्ष हमले किए, जिनमें चार घात लगाकर किए गए हमले शामिल हैं। इसके अलावा उसने पाकिस्तानी सेना, सैन्य खुफिया (एमआई), आईएसआई, पुलिस, लेवी और सीमा शुल्क बलों के कर्मियों और प्रतिष्ठानों पर भी इस अवधि में बड़े हमले किए। बीएलएफ ने कहा, इस दौरान गैस टैंकरों और खनिज परिवहन ट्रकों सहित 25 वाहन नष्ट कर दिए गए या बेकार कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Congo Unrest: इस्लामिक स्टेट से जुड़े विद्रोहियों का पूर्वी कांगो में हमला, 66 लोगों को उतारा मौत के घाट

चौकियों पर कब्जा गोला-बारूद जब्त
बीएलएफ ने सात मोबाइल टावरों को जलाने, पांच निगरानी ड्रोनों को गिराने और एक सरकारी बस और एक स्थानीय बैंक को नुकसान पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है। लिबरेशन फ्रंट ने कई रणनीतिक क्षेत्रों में 22 अस्थायी चौकियां भी स्थापित कीं। इनमें मकुरान, रक्शान, सरवन, झालावान, कोह-ए-सुलेमान, बेला और काछी में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर नियंत्रण स्थापित कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed