फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Blast occurred near Electronic National Identity Cards Department in Afghanistan

अफगानिस्तान: आत्मघाती हमलावर ने खुद को सरकारी इमारत के भीतर उड़ाया. चार की मौत

Wed, 18 Sep 2019 09:38 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 18 Sep 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Blast occurred near Electronic National Identity Cards Department in Afghanistan
अफगानिस्तान में धमाका (फाइल)

पूर्वी अफगानिस्तान में एक आत्मघाती हमलावर ने एक सरकारी इमारत के भीतर विस्फोट में खुद को उड़ा लिया। प्रांत के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस हमले में चार आम नागरिक मारे गए हैं और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। चारों हमलावरों को भी मार गिराया गया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों और एएफपी के एक रिपोर्टर ने बताया कि उन्होंने भी नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में इलेक्ट्रॉनिक पहचान पंजीकरण केंद्र में विस्फोट के तुरंत बाद गोलीबारी की आवाज सुनी, जहां तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह दोनों सक्रिय हैं।
विज्ञापन


प्रांत के प्रवक्ता अताउल्ला खोग्यानी ने बताया कि कर्मियों को बचाने के लिए सुरक्षा बल इलाके में तैनात हैं। किसी भी समूह ने हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है। आतंकवादियों का मंसूबा आगामी 28 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को बाधित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ही तालिबान ने दो अलग-अलग हमलों में लगभग 50 लोगों को मार डाला और दर्जनों लोगों को घायल कर दिया, जिसमें से एक मध्य परवान प्रांत में राष्ट्रपति अशरफ गनी के लिए एक आयोजित रैली के पास और दूसरा हमला काबुल में हुआ था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed