{"_id":"6a1c430e80e495e8230ec37a","slug":"blast-at-building-in-myanmar-storing-mining-explosives-killed-several-people-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार: खनन विस्फोटकों के गोदाम में धमाका, 55 लोगों की मौत की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार: खनन विस्फोटकों के गोदाम में धमाका, 55 लोगों की मौत की खबर
Sun, 31 May 2026 07:48 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 31 May 2026 07:48 PM IST
सार
म्यांमार के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक इमारत में हुए विस्फोट में 55 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इमारत में खनन के लिए इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक रखे गए थे और हादसे में आसपास के कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
पूर्वोत्तरी म्यांमार में इमारत में विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/सीसीटीवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार के पूर्वोत्तर हिस्से में रविवार को एक इमारत में विस्फोट हुआ। इसमें 55 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत का इस्तेमाल खनन विस्फोटकों के भंडारण के लिए किया जा रहा था। बीबीसी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
घटना कहां हुई?
रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर के आसपास यह विस्फोट नामखाम कस्बे के काउंगटुप गांव में हुआ। विस्फोट में दर्जनों लोग घायल हो गए। यह इलाका चीन सीमा से करीब तीन किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। यहां ता'आंग नेशनल लिबरेशन आर्मी का नियंत्रण बताया जाता है, जो म्यांमार सरकार के खिलाफ लड़ने वाला एक सशस्त्र जातीय समूह है।
ये भी पढ़ें: रूस के ऊर्जा ठिकानों पर यूक्रेन की ड्रोन स्ट्राइक, परमाणु संयंत्र पर हमले का आरोप किया खारिज
विज्ञापन
46 शव बरामद, 74 अस्पताल में भर्ती: बचावकर्मी
नाम न बताने की शर्त पर एक बचाव कर्मी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि रविवार शाम तक 46 शव बरामद किए गए, जिनमें छह बच्चे भी शामिल हैं और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि 74 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव कार्य अभी भी जारी है। एक अन्य बचावकर्मी ने बताया कि करीब 40 लोगों की मौत हुई है और विस्फोट स्थल के पास 100 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।
(अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।)