फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BJP 45th foundation day celebrated in Melbourne pakistan earthquake nepal clash world big news

World Updates: भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान; हीथ्रो हावाई अड्डे पर आपस में टकराए दो विमान

Sat, 06 Apr 2024 10:56 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 06 Apr 2024 10:56 PM IST
सार

पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मेलबर्न में भाजपा का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। नेपाल में मुक्ति आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पढ़े बड़ी खबरें

विज्ञापन
BJP 45th foundation day celebrated in Melbourne pakistan earthquake nepal clash world big news
दुनिया की अहम खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेलबर्न में भाजपा का पैंतालीसवां स्थापना दिवस मनाया गया, पाकिस्तान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई, उधर नेपाल की राजधानी में काठमांडू में मुक्ति आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पढ़िए दुनिया की बड़ी खबरें

विज्ञापन


मेलबर्न में मनाया गया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस
मेलबर्न में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने जुलूस निकालकर पार्टी का पैंतालीसवां स्थापना दिवस मनाया। भाजपा समर्थकों ने एक जगह एकत्रित होकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया। इस दौरान सड़कों पर कारों की लंबी लाइन देखने को मिली।

विज्ञापन

 

पाकिस्तान में भूकंप के झटके 
पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। शनिवार शाम चार बजकर 13 मिनट पर पड़ोसी मुल्क में धरती डोली, जिससे लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मेग्नीट्यूट रही। भूकंप के कारण कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

 

नेपाल में मुक्ति आंदोलनकारियों और पुलिस में झड़प 
नेपाल की राजधानी काठमांडू में राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन के सदस्यों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। मुक्ति आंदोलन के सदस्य जातीय पहचान के आधार पर राज्य की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन में दो पुलिस कर्मियों सहित 6 लोगों के घायल होने की खबर है। शनिवार को नेपाल की राजधानी में राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन के सदस्यों द्वारा काठमांडू में एक मार्च आयोजित किया गया था। मार्च के दौरान राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलन के सदस्यों के साथ पुलिस की झड़प हो गई।

 

दक्षिण-पश्चिमी सीरिया में सड़क किनारे बम ब्लास्ट, सात बच्चों की मौत
दक्षिण-पश्चिमी सीरिया के दारा प्रांत के उत्तरी ग्रामीण इलाके में शनिवार को एक सड़क किनारे बम विस्फोट में कम से कम सात बच्चों की मौत हो गई। यह क्षेत्र जॉर्डन और इस्राइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स के बीच स्थित है। सीरिया की सरकारी मीडिया सना ने बताया कि क्षेत्र में इसके पहले इस साल कई दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें लगभग 100 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि बम किसने लगाया। रूस समर्थित सीरियाई सरकारी बलों और उनके सहयोगियों ने 2018 में दारा शहर और प्रांत पर कब्जा कर लिया था। सना ने दारा में एक अज्ञात पुलिस अधिकारी का हवाला देते हुए आतंकी समूहों को दोषी ठहराया है, जो अभी भी क्षेत्र में सक्रिय हैं। लेकिन ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानीकर्ता सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने विस्फोट का आरोप सरकार समर्थक मिलिशिया पर लगाया है। उसका कहना है कि हत्या के प्रयास में बम लगाया गया था।
 

कुवैत के प्रधानमंत्री ने कैबिनेट का इस्तीफा सौंपा
कुवैती प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद सबा अल-सलेम अल-सबा ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा कुवैती अमीर को सौंप दिया। यह कदम बृहस्पतिवार को नई संसद के चुनाव के बाद उठाया गया।

सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार मौजूदा सरकार को नई सरकार के गठन से पहले अपना इस्तीफा सौंपना होता है। कुवैत के नए अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-सबा अब या तो उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्त करेंगे या किसी नए व्यक्ति को इस पद पर बिठाया जाएगा। प्रधानमंत्री जो भी बनेगा उसे नई कैबिनेट बनाने का काम सौंपा जाएगा। बता दें कि राज्य के मामलों में अमीर का अंतिम अधिकार होता है।

ब्रिटेन : पत्नी की हत्या कर किए 200 से अधिक टुकड़े, नदी में फेंका
एक व्यक्ति निकोलस मेटसन (28) ने अपनी पत्नी होली ब्रैमली (26) की हत्या करने के बाद उसके शरीर के 200 से अधिक टुकड़े कर दिए। एक सप्ताह तक अपने फ्लैट में रखने के बाद टुकड़ों को प्लास्टिक के थैले में पैक करके एक नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने अदालत को बताया कि जब पुलिस मेटसन की पत्नी को तलाश करते हुए उसके आवास पर पहुंची, तो उसने मजाक किया और कहा कि ब्रैमली बिस्तर के नीचे छिपी हो सकती है। डेली मेल के अनुसार, ब्रैमली के अवशेषों को उसके आखिरी बार देखे जाने के आठ दिन बाद खोजा गया। मेट्सन का जानवरों के साथ क्रूरता का इतिहास रहा है। उसने प्रतिशोध के रूप में अपनी पत्नी के पालतू जानवरों को भयानक तरीकों से मार डाला था। रिपोर्टों के अनुसार, हत्यारे ने पहले ब्रैमली के नए कुत्ते के बच्चे को वॉशिंग मशीन में रखकर मशीन चालू कर दी थी। इस दौरान कुत्ते के बच्चे की मौत हो गई थी। इसके पहले उसने ब्रैमली के पालतू चूहे को फूड प्रोसेसर और माइक्रोवेव में रख दिया था, जिससे उसकी भी मौत हो गई थी। वह एक बार अपने पालतू खरगोशों को बचाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी थी।

ब्रिटेन : हीथ्रो हावाई अड्डे पर आपस में टकराए दो विमान, कोई हताहत नहीं
विमानन अधिकारियों ने कहा कि हीथ्रो हवाई अड्डे पर शनिवार को वर्जिन अटलांटिक का विमान दूसरे विमान से उस समय टकरा गया, जब उसे टो करके ले जाया जा रहा था। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वर्जिन अटलांटिक के एक अधिकारी ने कहा, उसके बोइंग 787-9 ने उड़ान पूरी कर ली थी। उसमें कोई यात्री नहीं था। हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर एक स्टैंड से खींचे जाने के दौरान वह वहां पर खड़े ब्रिटिश एयरवेज के एक जेट से टकरा गया। दोनों विमानों के पंख आपस में टकरा गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में दोनों विमानों के आसपास अग्रि शमन विभाग के कई ट्रक दिखाई दे रहे हैं। वर्जिन ने कहा, हमने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमारी इंजीनियरिंग टीमें विमान के रखरखाव की जांच कर रही हैं। हवाई अड्डे के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed