फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bishop Gerald Glenn who said God is larger than Covid19 has died from coronavirus

कोरोना का कहर: सामाजिक दूरी को अनसुना करने वाले पादरी ग्लेन की संक्रमण से ही मौत

Thu, 16 Apr 2020 03:42 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 16 Apr 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
Bishop Gerald Glenn who said God is larger than Covid19 has died from coronavirus
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जब धर्म स्थलों पर कई लोगों को साथ जुटने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी की चेतावनी दी जा रही थी तब उन्हें अनसुना करने वाले वर्जीनिया के पादरी नहीं जानते थे कि उनकी मौत कोविड-19 से ही होगी। 66 वर्षीय पादरी गेराल्ड ओ. ग्लेन इसी महामारी के चलते इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उन्हें पोप फ्रांसिस ने भी श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन


दरअसल, वर्जीनिया के पादरी गेराल्ड ग्लेन भी उन्हीं धार्मिक उपदेशकों में शामिल रहे हैं जिन्होंने कोरोना वायरस को बहुत ही हल्के में लिया और धर्म को सर्वोपरि रखते हुए माना कि कोई भी बीमारी धार्मिक नियमों का पालन करने पर इंसान के पास नहीं फटक सकती है। उन्होंने कहा था कि जब तक मैं जेल या अस्पताल में नहीं हूं, तब तक उपदेश देते रहने का संकल्प को खत्म नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन


उनके निधन पर कई लोगों को दुख है। खासतौर पर बिशप की पत्नी 65 वर्षीय मदर मारिशिया ग्लेन को भी वायरस परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उस वक्त उनकी अनुयायी सुश्री क्रॉले ने कहा था कि मेरे पिता अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं, इसलिए मैं लोगों से इस महामारी पर गंभीरता बरतने का अनुरोध करती हूं। लेकिन पादरी (बिशप) ग्लेन इसी महामारी का शिकार हो जाएंगे ऐसा सोचा नहीं था। वे रिचमंड समुदाय के स्तंभ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी के बाद भी की सभाएं, हुए थे गिरफ्तार

पादरी गेराल्ड ग्लेन ने धर्म स्थलों पर ज्यादा लोगों के न जुटने की चेतावनी के बावजूद कई सभाएं कीं। उन्हें अमेरिका में एक बड़े धार्मिक उपदेशक के रूप में जाना जाता है और लोग उन्हें बड़े ध्यान से सुनते हैं। उन्होंने चर्च के पूजाघरों को बंद करने के लिए जारी अपीलों को भी खारिज कर दिया था। फ्लोरिडा में एक पेंटेकोस्टल मेगाचर्च से उन्हें पिछले माह सैकड़ों उपासकों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

भगवान इस वायरस से भी बड़ा है, खतरा नहीं

22 मार्च को एक उपदेश में बिशप ग्लेन ने कुछ लोगों को उपदेश दिए थे कि मुझे दृढ़ता से विश्वास है कि भगवान इस खतरनाक वायरस से भी बड़ा है। उन्हें किसी वायरस से कोई खतरा है ही नहीं। इस उपदेश के आठ दिन बाद 30 मार्च को उन्हें वर्जीनिया में एक निवास स्थान पर रहने के आदेश दिए गए। इसके बाद उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed