फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Binance bans deposits of FTX tokens

FTX: बायनेंस ने एफटीएक्स टोकन जमा करने पर लगाई रोक, क्रिप्टो बाजार को हो रहा नुकसान

Mon, 14 Nov 2022 05:02 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, न्यूयॉर्क।
पीटीआई, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Nov 2022 05:02 AM IST
सार

बायनेंस के सीईओ ने कहा कि एफटीटी को जमा नहीं किया जाएगा, ताकि हालात और जटिल नहीं हों। फिलहाल एफटीटी की अतिरिक्त आपूर्ति पूरे क्रिप्टो बाजार को प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
Binance bans deposits of FTX tokens
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बायनेंस ने एफटीएक्स टोकन (एफटीटी) के जमा करने पर रोक लगा दी है। बायनेंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चांगपेंग झाओ ने तमाम दूसरे प्रतिस्पर्धी एक्सचेंज से भी एफटीटी के जमा करने पर रोक लगाने की अपील की है।

विज्ञापन


बहामास स्थित क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स ने शुक्रवार को दिवालिया घोषित करने के लिए अर्जी लगाई, जिसके बाद शनिवार को एक्सचेंज ने संदेहजनक परिस्थितियों में अनधिकृत तरीके से एक्सचेंज से करोड़ों डॉलर की संपत्तियों को दूसरे प्लेटफॉर्मों पर स्थानांतरित करने की जानकारी दी। झाओ ने ट्वीट कर कहा, बायनेंस पर एफटीटी को जमा नहीं किया जाएगा, ताकि हालात और जटिल नहीं हों। फिलहाल एफटीटी की अतिरिक्त आपूर्ति पूरे क्रिप्टो बाजार को प्रभावित कर रही है। 
विज्ञापन

दिवालिया घोषित किए जाने की अर्जी में इसके संस्थापक और पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन फ्राईड ने बताया था कि कंपनी कई अरब डॉलर के घाटे में है। इस तरह की परिस्थिति में एक्सचेंज से करोड़ों डॉलर की संपत्ति का अनधिकृत तरीके से निकाला जाना कई तरह के सवाल पैदा कर रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो हैकरों ने एक्सचेंज की संपत्तियों को चुराया है या फिर कंपनी के कर्मचारियों ने गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने पाक को सौंपी भारतीय संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियां
अमेरिका ने 192 कलाकृतियां पाकिस्तान को सौंपी हैं, इनकी कीमत 34 लाख अमेरिकी डॉलर आंकी जा रही है। इनमें करीब दो हजार साल पुरानी गांधार शैली की मैत्रेय बुद्ध की प्रतिमा सहित कई प्रतिमाएं शामिल हैं, जो भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही। 90 के दशक में इनकी पाकिस्तान से तस्करी हुई थी। अमेरिका में कलाकृतियों को पाकिस्तानी वाणिज्यिक दूतावास को सौंपा गया है। इनमें से 187 कलाकृतियां भारतीय-अमेरिकी तस्कर सुभाष कपूर के खिलाफ जारी जांच व कार्रवाई के दौरान बरामद हुई थीं। इन्हें पाकिस्तान से न्यूयॉर्क तस्करी के जरिए लाया गया, जिसमें एक बड़ा नेटवर्क शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed