{"_id":"6369d000bea17a4e3c133a66","slug":"billionaire-gucci-master-jailed-for-11-years-in-fraud-by-us-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gucci Master Jailed: 'अरबपति गुची मास्टर' सलाखों में, इंस्टाग्राम के 'जादूगर' को 11 साल की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gucci Master Jailed: 'अरबपति गुची मास्टर' सलाखों में, इंस्टाग्राम के 'जादूगर' को 11 साल की सजा
Tue, 08 Nov 2022 09:12 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 08 Nov 2022 09:12 AM IST
सार
40 साल के रेमन अब्बास को सोमवार को लॉस एंजिल्स में 135 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। 'अरबपति गुची मास्टर' पर उत्तर कोरियाई हैकर्स को साइबर अपराध के माध्यम से 1.3 अरब डॉलर से ज्यादा की चोरी करने, धन लूटने में मदद करने और बैंक डकैती में लिप्त होने का आरोप था।
विज्ञापन
अरबपति गुची मास्टर के नाम से चर्चित नाइजीरियाई रेमन अब्बास को 11 साल की सजा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल साइट इंस्टाग्राम पर 'अरबपति गुची मास्टर' के नाम से चर्चित नाइजीरियाई रेमन अब्बास को धोखाधड़ी के मामले में अमेरिकी कोर्ट ने 11 साल की सजा सुनाई है। अब्बास को चोरी, हैकिंग और मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी माना गया है।
विज्ञापन
40 साल के रेमन अब्बास को सोमवार को लॉस एंजिल्स में 135 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। उसे अप्रैल 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश का दोषी ठहराया गया था। 'अरबपति गुची मास्टर' पर उत्तर कोरियाई हैकर्स को साइबर अपराध के माध्यम से 1.3 अरब डॉलर से ज्यादा की चोरी करने, धन लूटने में मदद करने और बैंक डकैती में लिप्त होने का आरोप था।
विज्ञापन
रेमन अब्बास सोशल मीडिया पर @hushpuppi और 'अरबपति गुची मास्टर' के रूप में अपनी संपत्ति का प्रदर्शन करता था। इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर को वैश्विक चोरी और मनी-लॉन्ड्रिंग घोटाले में उसकी भूमिका के लिए 11 साल अमेरिकी जेल में बिताने का आदेश दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब्बास ने जुर्म कबूल कर लिया है, इसलिए उसे दी गई सजा के खिलाफ अपील के अधिकार सीमित हो गए हैं। हालांकि, अब भी वह सजा के खिलाफ सीमित दायरे में अपील कर सकता है।
विज्ञापन
नाइजीरिया में जन्मे अब्बास के 20 लाख फॉलोअर
रेमन अब्बास का जन्म नाइजीरिया में हुआ था। उसके इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वह इस सोशल साइट का 'जादूगर' है। वह अपनी पोस्ट व तस्वीरों से खूब चर्चित हुआ।
रोल्स रॉयस के सामने मुस्कुराते हुए तस्वीरें साझा करता था
अब्बास अक्सर अपनी रोल्स रॉयस या फेरारी कार के सामने मुस्कुराते हुए या एक निजी जेट विमान की तस्वीरें साझा करता था। अपनी गपशप पोस्ट किया करता था। वह 'नाइजीरिया का अमीर लड़का' भी कहलाता था। हालांकि, इस केस व सजा से उसका धोखेबाज के रूप में नया रूप सामने आया है। वह ऑनलाइन धोखेबाज और 'नाइजीरिया का बिगडैल बच्चा' निकला।
अब जेल की पोशाक व हथकड़ी में दिखा, धोखाधड़ी के शिकार लोगों से मांगी माफी, पैसा चुकाने का वादा
इंस्टाग्राम पर जादूगरी दिखाने वाला अब्बास जेल की पोशाक व हथकड़ी में नजर आया। उसने जज से कहा कि वह 2019 में बड़े आर्थिक संकट में था। इसी वक्त कुछ सहयोगियों ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग के लिए उकसाया। परेशान था, इसलिए इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। अब्बास ने अपनी धोखाधड़ी के शिकार लोगों से माफी मांगी और अपनी दो रोल्स रॉयस, एक फेरारी और एक रेंज रोवर जैसी बेशकीमती कारें बेचकर उनका पैसा चुकाने का वादा किया।