फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill Gates left Microsoft board amid probe into relationship: report

रिपोर्ट: माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारी से था बिल गेट्स का अफेयर, जांच से पहले देना पड़ा था इस्तीफा

Mon, 17 May 2021 02:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 17 May 2021 02:25 PM IST
सार

 एक रिपोर्ट में दावा किया है कि बिल गेट्स ने शादीशुदा होने के बावजूद कुछ महिला कर्मचारियों को डेट पर चलने के लिए पूछा था। वहीं, एक महिला कर्मचारी के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में थे।

विज्ञापन
Bill Gates left Microsoft board amid probe into relationship: report
बिल और मेलिंडा गेट्स - फोटो : Social Media

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स के साथ तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया है कि बिल गेट्स ने शादीशुदा होने के बावजूद कुछ महिला कर्मचारियों को डेट पर चलने के लिए पूछा था। वहीं, एक महिला कर्मचारी के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में सामने आया कि साल 2000 में बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में काम करने वाली एक इंजीनियर कर्मचारी के साथ रिलेशनशिप में थे। इस अफेयर का खुलासा तब हुआ था, जब इस महिला ने साल 2019 में कंपनी के बोर्ड को खत लिखकर इस अफेयर की डिटेल शेयर की थी। बता दें कि बिल और मेलिंडा ने साल 1994 में शादी रचाई थी।
विज्ञापन


कंपनी का दावा, महिला कर्मचारी को दिया पूरा सपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने बताया कि वर्ष 2019 में एक पत्र मिला था, जिसमें बिल गेट्स के वर्ष 2000 में कंपनी के एक महिला कर्मचारी के साथ करीबी संबंध बनाने की जानकारी दी गई थी। बोर्ड की एक समिति ने इस मामले को रिव्यू किया और जांच करने के लिए बाहरी लॉ फर्म की सहायता ली। पूरी जांच के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने उस महिला कर्मचारी को पूरा सपोर्ट दिया, जिसने इस मामले में चिंता व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के निदेशकों ने महिला कर्मचारी के साथ गेट्स की इंवॉल्मेंट अनुचित पाया था और फैसला किया था कि उन्हें बोर्ड से हटना होगा। कंपनी ने जांच के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले ही बिल गेट्स ने इस्तीफा दे दिया था। 

प्रवक्ता ने कहा, मामले का इस्तीफा से कोई लेना देना नहीं

गेट्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड छोड़ने के उनके फैसले का महिला कर्मचारी के साथ रोमांटिक रिलेशन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि लगभग 20 साल पहले एक अफेयर था, जो सौहार्दपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। बोर्ड से हटने का उनका निर्णय किसी भी तरह से इस मामले से संबंधित नहीं था।

समाजसेवा करने के लिए बोर्ड छोड़ने की कही थी बात 
बिल गेट्स ने पिछले साल मार्च में कहा था कि वह परोपकार के कार्यों को अधिक समय देने के लिए बोर्ड से हट रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने उस समय कहा था कि गेट्स 2008 के बाद से डे टू डे भूमिका में सक्रिय नहीं हैं। गेट्स ने 1975 में सॉफ्टवेयर कंपनी की स्थापना की थी और 2000 तक इसके सीईओ के रूप में कार्य किया। उसी साल उनका फाउंडेशन शुरू हुआ था।

बता दें कि बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद इस महीने की शुरुआत में तलाक की घोषणा की थी। दोनों ने यह भी कहा था कि वे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए साथ-साथ काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed