फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill Gates is in a relationship with Paula Hurd News and updates

Bill Gates New Girlfriend: 67 साल के बिल गेट्स का 60 साल की पाउला पर आया दिल, एक साल से एक-दूसरे को कर रहे डेट

Thu, 09 Feb 2023 11:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 09 Feb 2023 11:56 AM IST
सार

पाउला ओरेकल कंपनी के दिवंगत सीईओ मार्क हर्ड की पत्नी भी हैं। मार्क हर्ड का 2019 में निधन हो गया था।

विज्ञापन
Bill Gates is in a relationship with Paula Hurd News and updates
बिल गेट्स- पाउला हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक्राेसॉफ्ट के संस्थापक अरबपति बिल गेट्स इन दिनों पाउला हर्ड के साथ रिलेशनशिप में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें, बिल गेट्स जहां 67 साल के हैं, तो पाउला 60 साल की हैं। इसके अलावा पाउला ओरेकल कंपनी के दिवंगत सीईओ मार्क हर्ड की पत्नी भी हैं। मार्क हर्ड का 2019 में निधन हो गया था।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन ओपन में साथ दिखे थे पाउला और बिल 
बिल गेट्स और पाउला को बीते महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक साथ देखा गया था। इससे पहले दोनों की मार्च 2022 में इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के WTA सेमीफाइनल मैच में एक साथ बैठे हुए भी फोटो सामने आई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी हद तक लोगों की नजरों से बचाकर रखा हुआ है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते महीने पाउला, बिल गेट्स के साथ सिडनी भी गई थीं, जहां वह प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मिलीं थीं। 

विज्ञापन


मिलिंडा से दो साल पहले हुआ था तलाक
बिल गेट्स के बारे में यह खबर उनकी पूर्व पत्नी मिलिंडा गेस्ट से तलाक के दो साल बाद सामने आई है। बिल गेट्स और मिलिंड ने शादी के 27 साल बाद मई, 2021 में अलग होने की घोषणा की थी। उसी साल अगस्त में दोनों ने तलाक ले लिया था। बता दें, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल और मेलिंडा की मुलाकात कंपनी में ही हुई थी। मेलिंडा 1987 में माइक्रोसॉफ्ट में एक प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं, तभी दोनों की मुलाकात हुई थी। कुछ साल तक प्रेम संबंधों में रहने के बाद दोनों ने 1994 में हवाई में विवाह कर लिया था। दंपति के तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कारों का है शौक
बिल गेट्स कई लग्जरी कारों का शौक रखते हैं। उनके पास पोर्शे टायकन इलेक्ट्रिक कार (लगभग 1.3 करोड़ रुपये), पोर्शे 911, पोर्शे 930 टर्बो, पोर्शे 959 स्पोर्ट्स कार समेत कई लग्जरी कारें हैं। इनकी कीमत करोड़ों में है। वहीं, अब बात अगर बिल गेट्स के घर की करें, तो उनके इस महल जैसे घर में स्विमिंग पूल, गुंबदनुमा विशाल लाइब्रेरी समेत हर एक सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। गेट्स की लाइब्रेरी में लियोनार्डो द विंची की एक हस्तलिपि मौजूद है, जिसे उन्होंने साल 1994 में एक नीलामी में खरीदा था। बिल गेट्स के इस घर की कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed