फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill Gates is donating 100000 chickens in Africa

एक लाख चूजे दान कर गरीबों के हालात सुधारेंगे बिल गेट्स

Fri, 10 Jun 2016 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
Bill Gates is donating 100000 chickens in Africa
रंग लाएगी गेट्स की 'मुर्गी दान' मुहिम? - फोटो : Reuters

वहां घोर गरीबी है, वो दुनिया का ऐसा इलाका है जहां निवाले-निवाले को तरसते लोग हर दिन भुखमरी के आगे हार जाते हैं और जिंदगी दम तोड़ देती है। उनके हालात सुधारने के लिए तमाम संस्थाएं पहले से काम कर रही हैं। अब उसी फेहरिस्त में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स आगे आए हैं और अफ्रीकी गरीबों को हालातों से उबारने का वीणा उठाया है।

विज्ञापन


बिल गेट्स का मानना है कि, अगर कोई महज 2 डॉलर यानी डेढ़ सौ रुपए से भी कम पर रोजाना गुजर-बसर करता है तो वह अपनी जिंदगी को कैसे खुशनुमा बना सकता है? 
विज्ञापन


ये सवाल गेट्स को विचलित करता है, इसलिए उन्होंने खुद इसका हल ढूंढ़ लिया है। गेट्स अपनी नई मुहिम 'मुर्गी दान' लेकर आए हैं।

गेट्स ये मुहिम सहारन सब अफ्रीका (सहारा रेगिस्तान के दक्षिणी छोर वाला इलाका) के लोगों के लिए चलाने जा रहे हैं। 

बिल गेट्स और उनकी पत्नी ने सबसे गरीब 30 फीसदी परिवारों की मदद के लिए 'मुर्गी दान' मुहिम चलाने का मन बनाया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस मुहिम के तहत गेट्स गरीबों को एक लाख चिकन दान करेंगे। इसकी जानकारी खुद बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग पर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

'अगर मैं गरीब होता तो मुर्गी पालन करता'

Bill Gates is donating 100000 chickens in Africa
'मुर्गी पालन है सबसे अच्छा निवेश' - फोटो : getty

गेट्स की मानें तो मुर्गी के चूजे गरीब रेखा के नीचे आने वाले अफ्रीकी किसानों के लिए सबसे अच्छा निवेश हो सकते हैं। इसके जरिए साल भर में किसान सात सौ डॉलर यानी करीब पौने सैतालिस हजार रुपए के मुकाबले एक हजार डॉलर यानी आज के करीब पौने सरसठ हजार रुपए कमा सकते हैं।

गेट्स की मानें तो चूजे अच्छा निवेश इसलिए भी हैं क्योंकि उनकी देखभाल आसानी से की जा सकती है। चूजों को जमीन पर पड़ा हुआ कुछ भी मिले, उससे वो पेट भर लेते हैं। अगर एक किसान महज पांच मुर्गियों के साथ काम शुरू करे तो तीन महीने में ही पांच मुर्गियों के चालिस चूजे हो सकते हैं। 

गेट्स चूजों और मुर्गी के अंडों से होने वाली आय और उनसे मिलने वाले पोषण का जिक्र करते हैं। गेट्स के मुताबिक हर साल 30 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार होकर दम तोड़ देते हैं। मुर्गी के अंडे पोषक तत्वों से भरे होते हैं जो उन बच्चों के बड़े काम के हो सकते हैं। 

गेट्स कहते हैं कि उन लाचार और बेहद गरीब किसानों की जगह अगर वह खुद को रखकर देखते हैं तो उन्हें केवल 'मुर्गी पालन' का काम ही नजर आता है। मुर्गी पालन सबसे आसान और बढ़िया तरीका है हालातों से उबरने का।

गेट्स के एक लाख चूजों से बदलेंगे अफ्रीकी गरीबों के दिन?

Bill Gates is donating 100000 chickens in Africa
गेट्स की पत्नी मिलिंडा दे रही हैं मुहिम में साथ - फोटो : getty

गेट्स की 'मुर्गी दान' मुहिम में उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स भी साथ दे रही हैं। वे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की को-चेयर पर्सन हैं। मेलिंडा कहती हैं कि मुर्गी पालन से खासकर महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे प्राप्त आय उनके आदमी शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च कर सकेंगे।

हालांकि कुछ लोग गेट्स की 'मुर्गी दान' मुहिम को पब्लिसिटी स्टंट बताकर आलोचना कर रहे हैं। 

नाइजीरियाई व्यंगकार और लेखक एलनाथन जॉन ने ट्विटर पर लिखा कि गेट्स का प्लान हास्यास्पद है, फिर भी उन्हें लगता है कि उनका प्लान काम करेगा, ये मजाक लगता है। 

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया की सबसे बड़ी निजी दानी संस्थाओं में से एक है, जो बड़े स्तर पर अफ्रीका में निवेश कर रही है। संस्था अफ्रीका में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला अधिकारों और गरीबी उन्मूलन के लिए काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed