फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden urged to get pilots from India, Brazil & UAE for humanitarian aid to Ukraine 

अमेरिकी सांसदों की बाइडन से गुजारिश: यूक्रेन को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भारत, ब्राजील, मिस्र जैसे देशों से करें बात 

Tue, 22 Mar 2022 11:21 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Tue, 22 Mar 2022 11:21 PM IST
सार

अमेरिकी खुफिया विभाग ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कुछ दिनों में भोजन और पानी की कमी हो सकती है। इसके मद्देनजर सांसदों ने बाइडन से गुजारिश की है। 

विज्ञापन
Biden urged to get pilots from India, Brazil & UAE for humanitarian aid to Ukraine 
US PRESIDENT BIDEN - फोटो : ANI

विस्तार

20 प्रख्यात अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से यूक्रेन को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए भारत, ब्राजील, मिस्र और यूएई जैसे देशों से संपर्क करने का आग्रह किया क्योंकि रूस उन्हें गैर-शत्रुतापूर्ण मानता है। सांसदों ने बाइडन को लिखे एक पत्र में कहा कि यूक्रेन में जहां तक संभव हो जान बचाने की अमेरिका की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता की स्थापना करना यूक्रेन के लोगों को भूखा रखने के रूसी लक्ष्य का मुकाबला करते हुए इसे पूरा करने का तरीका प्रदान करेगा।

विज्ञापन

 
मानवीय गलियारों पर समझौते नाकाम
कांग्रेस सदस्य लू कोरिया और कांग्रेसी यंग किम जैसे डेमोक्रेटिक सांसदों के नेतृत्व में सांसदों ने लिखा है कि यूक्रेन में सहायता वितरण के लिए मानवीय गलियारों की गारंटी के लिए रूस और यूक्रेन के बीच पिछले समझौते नाकाम साबित हुए हैं। विशेष रूप से सड़कों को नष्ट करने और परिवहन मार्गों को बर्बाद करने के लिए रूसी गोलाबारी जारी है।
विज्ञापन


कीव में कुछ दिनों में हो सकती है भोजन और पानी की कमी
इसके अलावा अमेरिकी खुफिया विभाग ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कुछ दिनों में भोजन और पानी की कमी हो सकती है। सांसदों ने बाइडन से आग्रह किया कि वे अमेरिका द्वारा आयोजित और समर्थित तत्काल आवश्यक गैर-सैन्य आपूर्ति के मानवीय एयरलिफ्ट पर विचार करें। जवाब में रूस को या तो मानवीय सहायता का समर्थन करने पर सहमत होना पड़ेगा या युद्धग्रस्त देश में भोजन और पानी ले जाने वाले विमानों को नीचे गिराने की धमकी देगा जो रूस को विश्व स्तर पर और अलग-थलग कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रस्ताव में जोखिम यह है कि यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले विमानों को मार गिराया जा सकता है। इसलिए हम आपके प्रशासन से ब्राजील, भारत, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात सहित इन उड़ानों को लेकर पायलटों की भर्ती के लिए गैर-शत्रुतापूर्ण के रूप में देखे जाने वाले देशों तक तुरंत संपर्क का आग्रह करते हैं। सांसदों ने लिखा है कि मानवीय मिशनों के लिए यूक्रेन में गैर-शत्रुतापूर्ण के रूप में देखे जाने वाले देशों से उड़ानें राष्ट्रपति पुतिन के लिए उन्हें दुश्मन के लड़ाकों के रूप में देखना मुश्किल होगा और रूसी सेना भी उन्हें निशाना नहीं बनाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed