फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden says ‘no one is pushing me out’ of presidential race after disastrous debate

America Election: बाइडन ने कहा- मुझे राष्ट्रपति पद की दौड़ से कोई बाहर नहीं कर रहा, मैं पार्टी का नेता हूं

Thu, 04 Jul 2024 02:04 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Jul 2024 02:04 AM IST
सार

 डोनाल्ड ट्रंप के साथ गर्मागर्म बहस के बाद अपनी ही पार्टी के अंदर विरोध झेल रहे राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि मुझे राष्ट्रपति की दौड़ से कोई भी बाहर नहीं कर रहा है। मैं पार्टी का नेता हूं।

विज्ञापन
Biden says ‘no one is pushing me out’ of presidential race after disastrous debate
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति जो बिडेन ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि वह फिर से चुनाव लड़ने की रेस से बाहर नहीं हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप से हुई गर्मागर्म बहस के बाद जो बाइडन की तैयारी पर सवाल उठने लगे थे। उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर ही उन्हें हटाने के लिए दबाव बनने लगा था। इस बीच उन्होंने साफ कर दिया है कि वह फिर से राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेंगे और बाहर होने के लिए उनपर दबाव नहीं बनाया जा सकता।

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बाइडन के सहयोगी ने किया ट्वीट

जो बाइडन के एक सहयोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जो बाइडन ने कहा है कि मैं डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता हूं। कोई भी मुझे बाहर नहीं धकेल रहा है।’

विज्ञापन


डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी कॉल पर बाइडन और हैरिस जुड़े
बिडेन और हैरिस डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी कॉल में अचानक ही आ गए। इस कॉल में उपस्थित तीन लोगों ने बताया कि हमारे बीच काफी गर्मजोशी से बात हुई। चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही बाइडन की ट्रंप के साथ हुई पिछली बहस से ऊपर निकलकर फिर से नई सोच के साथ आगे बढ़ने को लेकर बातचीत हुई। साथ ही कहा गया कि हम फिर से वापसी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 यह कैपिटल हिल और उनकी पार्टी के शीर्ष स्तरों पर उनके सहयोगियों के बीच बढ़ती चिंता को शांत करने के लिए राष्ट्रपति और उनके शीर्ष सहयोगियों के कई प्रयासों में से एक था।

 

ट्रंप के साथ हुई बहस से असंतुष्ठ हैं डेमोक्रेटिक सदस्य
डेमोक्रेट व्हाइट हाउस के कर्मचारियों और खुद बाइडन ट्रंप के साथ हुई बहस से असंतुष्ठ हैं। कुछ डेमोक्रेट्स के बीच गहरी निराशा है, जिन्हें लगता है कि उन्हें लड़खड़ाते बहस प्रदर्शन के बारे में सवालों को बहुत पहले ही संभाल लेना चाहिए था और दौड़ में बने रहकर उन्हें एक मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।



ट्रंप के साथ बहस में बाइडन का प्रदर्शन खराब रहा
अमेरिका में पांच नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। यहां राष्ट्रपति पद के लिए दो नेताओं जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों ही प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे पर हमलावर हैं। हाल ही में दोनों के बीच प्राथमिक बहस हुई थी, जिसमें कहा जा रहा कि बाइडन का प्रदर्शन काफी खराब रहा। अब यह बात खुद राष्ट्रपति ने मान ली है। हालांकि, अब खराब बहस का ठीकरा वह अपनी विदेश यात्रा पर फोड़ रहे हैं। 

राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को अपने खराब बहस प्रदर्शन के लिए विदेश यात्रा को दोषी ठहराते हुए कहा कि वह पिछले सप्ताह मंच पर लगभग सो गए थे। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed