फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden said there is no place for hate crimes against communities Trump coined slogans in Hindi

US: बाइडन बोले- समुदायों के खिलाफ घृणा अपराध को जगह नहीं, ट्रंप ने हिंदी में गढ़े भारत-अमेरिका दोस्ती के नारे

Sat, 17 Sep 2022 06:52 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Sep 2022 06:52 AM IST
सार

बाइडन ने व्हाइट हाउस द्वारा आयोजित ‘यूनाइटेड वी स्टैंड’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, हमारी पृष्ठभूमि या मान्यताएं कुछ भी हों, हम घृणा के कारण होने वाली हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं। 

विज्ञापन
Biden said there is no place for hate crimes against communities Trump coined slogans in Hindi
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ समझने वाली मानसिकता और अन्य समुदायों के खिलाफ घृणा के कारण होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। बाइडन ने देश में जारी हिंदू, सिख व मुस्लिम विरोधी हिंसक घटनाओं के बीच यह बात की।

विज्ञापन


बाइडन ने व्हाइट हाउस द्वारा आयोजित ‘यूनाइटेड वी स्टैंड’ (हम एकजुट होकर खड़े हैं) सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, हमारी पृष्ठभूमि या मान्यताएं कुछ भी हों, हम घृणा के कारण होने वाली हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं। बाइडन ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं के बाद उन्होंने राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का विचार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं पढ़ा रहा था और मुझे लगता था कि मेरे लिए अध्यापन सबसे अच्छा काम है। लेकिन शेर्लोट्सविल ने सब कुछ बदल दिया, क्योंकि मुझे लगता है कि हमारी कहानी एक देश और एक अमेरिका के रूप में लोगों को एकजुट करने की है। श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वाले एक हमलावर ने शेर्लोट्सविल में 2017 में प्रदर्शनकारियों की एक भीड़ पर कार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घृणा रेखा मिटती नहीं, सिर्फ छिप जाती है
बाइडन ने कहा, देश में यहूदी विरोधी, कैथोलिक विरोधी, मॉर्मन विरोधी, मुस्लिम विरोधी, हिंदू विरोधी, सिख विरोधी हिंसात्मक घटनाएं हो रही हैं। साथियों, घृणा की रेखा पूरी तरह कभी नहीं मिटती। यह केवल छिप जाती है। उन्होंने कहा, प्रशासन घृणा अपराध के शिकार लोगों की पूरी मदद करेगा।

 
ट्रंप ने हिंदी में गढ़े भारत-अमेरिका दोस्ती के नारे
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर में मध्यावधि चुनाव से पहले भारतीय-अमेरिकी समुदाय को लुभाने के लिए हिंदी में भारत-अमेरिका दोस्ती का नारा गढ़ा है। रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन (आरएचसी) की ओर से जारी एक वीडियो में ट्रंप रिहर्सल करते हुए भारत-अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त कहते दिखाई दे रहे हैं। 30 सेकंड के इस वीडियो में ट्रंप शिकागो के कारोबारी एवं आरएससी के सदस्य शलभ कुमार के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। नया नारा 2016 में दिए गए नारे- अबकी बार, ट्रंप सरकार के नारे से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed