{"_id":"6202cf34992df94a841122c7","slug":"biden-s-advisor-eric-lander-resigns-over-misbehavior-with-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ा बर्ताव: कर्मियों से दुर्व्यवहार को लेकर घिरे बाइडन के सलाहकार का इस्तीफा ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारी पड़ा बर्ताव: कर्मियों से दुर्व्यवहार को लेकर घिरे बाइडन के सलाहकार का इस्तीफा
Wed, 09 Feb 2022 01:44 AM IST
Amit Mandal
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:44 AM IST
सार
लैंडर ने अपने त्यागपत्र में कहा, मैं बहुत दुखी हूं कि अतीत और वर्तमान के मेरे सहयोगी मेरे बात करने के तरीके से आहत हुए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष विज्ञान सलाहकार एरिक लैंडर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने व्हाइट हाउस द्वारा इस बात की पुष्टि करने के कुछ घंटों बाद यह कदम उठाया है कि आंतरिक जांच में लैंडर के अपने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के भरोसेमंद सबूत मिले हैं। लैंडर का इस्तीफा बाइडन प्रशासन में कैबिनेट स्तर पर पहला इस्तीफा है।
विज्ञापन
कार्यस्थल संबंधित एक शिकायत के बाद आंतरिक जांच में इस बात के सबूत मिले थे कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति कार्यालय के निदेशक एवं बाइडन के विज्ञान सलाहकार लैंडर ने न सिर्फ अपने कर्मचारियों को धमकाया, बल्कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार भी किया। व्हाइट हाउस ने अपने कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के लिए लैंडर को कड़ी फटकार लगाई थी। राष्ट्रपति कार्यालय ने संकेत दिया था कि लैंडर को उनके पद पर बने रहने दिया जाएगा। यह संकेत शपथ ग्रहण समारोह में बाइडन के वादे के बावजूद दिया गया था कि वह अपने प्रशासन से जुड़े हर व्यक्ति से ‘ईमानदारी और शालीनता’ की उम्मीद करते हैं तथा उन लोगों को तत्काल बर्खास्त कर देंगे, जो दूसरों के प्रति अनादर दिखाते हैं। बाद में व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन ने लैंडर का आभार जताते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
बहुत दुखी हूं
लैंडर ने अपने त्यागपत्र में कहा, मैं बहुत दुखी हूं कि अतीत और वर्तमान के मेरे सहयोगी मेरे बात करने के तरीके से आहत हुए हैं। मेरा मानना है कि मैं अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से जारी रखने में सक्षम नहीं हूं और इस कार्यालय के काम बेहद अहम हैं, लिहाजा उसमें कोई बाधा नहीं उत्पन्न होनी चाहिए। व्हाइट हाउट ने स्पष्ट किया कि बाइडन ने लैंडर से इस्तीफा देने की मांग नहीं की थी।
विज्ञापन