{"_id":"6247db5903740c3d52419e6d","slug":"biden-nominates-indian-origin-woman-attorney-and-certified-public-accountant-to-key-admin-positions","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : भारतवंशी कल्पना कोटेगल व विनय सिंह बाइडन प्रशासन में अहम पदों के लिए नामित, व्हाइट हाउस का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : भारतवंशी कल्पना कोटेगल व विनय सिंह बाइडन प्रशासन में अहम पदों के लिए नामित, व्हाइट हाउस का एलान
Sat, 02 Apr 2022 10:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:42 AM IST
सार
कोटेगल समान रोजगार अवसर आयोग के आयुक्त पद के लिए और सिंह को मुख्य वित्तीय अधिकारी, आवास और शहरी विकास विभाग के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस, अमेरिका
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में भारतवंशियों का अहम पदों पर नियुक्ति का सिलसिला जारी है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी कल्पना कोटेगल और विनय सिंह को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत करने का फैसला किया है। कोटेगल नागरिक अधिकारों की वकील और विनय सिंह प्रमाणित सार्वजनिक लेखाकार हैं।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि कोटेगल समान रोजगार अवसर आयोग के आयुक्त पद के लिए और सिंह को मुख्य वित्तीय अधिकारी, आवास और शहरी विकास विभाग के रूप में नामित किया गया है। कोटेगल अप्रवासी भारतीय की बेटी हैं। वह कोहेन मिलस्टीन फर्म में भागीदार हैं। फर्म नागरिक अधिकारों और रोजगार अभ्यास समूह की सदस्य हैं। वह फर्म की हायरिंग एंड डायवर्सिटी कमेटी की सह प्रमुख भी हैं। इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट के कार्यकारी निदेशक नील माखीजा के अनुसार कोटेगल एक असाधारण रूप से प्रतिभाशाली वकील हैं। वह रोजगार, समानता और नागरिक अधिकारों की प्रबल समर्थक हैं।
विज्ञापन
इसी तरह विनय सिंह एक सार्वजनिक लेखाकार हैं। अभी वे यूएस स्माल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एसबीए) में प्रशासक के वरिष्ठ सलाहकार हैं। एसबीए छोटे व्यवसायों को बेहतर सेवाएं देने के लिए संगठनात्मक क्षमता प्रदान करने का काम करती है। उनके पास वित्त, विश्लेषण और रणनीति की गहरी समझ है। उनके पास 25 सालों का अनुभव है।
विज्ञापन