फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden dials Xi amid growing tensions in US-China relations Latest News Update

सुलह की कोशिश: बाइडन ने जिनपिंग से की बात, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच किया फोन

Fri, 10 Sep 2021 08:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 10 Sep 2021 08:34 PM IST
सार

बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच ये टेलिफोन पर दूसरी वार्ता है। व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई कि बढ़ते मतभेदों के बावजूद दोनों पक्ष जलवायु परिवर्तन सहित साझे सरोकार के मुद्दों पर मिलकर काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
Biden dials Xi amid growing tensions in US-China relations Latest News Update
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को चीन के अपने समकक्ष शी जिनपिंग से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच बात ऐसे समय में हुई, जब अमेरिकी पक्ष में इस बात को लेकर निराशा है कि बाइडन प्रशासन के कार्यकाल के शुरुआती दिनों में दोनों देशों के नेताओं के शीर्ष सलाहकारों के बीच उच्च स्तरीय संपर्क का कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच ये टेलिफोन पर दूसरी वार्ता है। इस समय दोनों देशों के बीच असहमति वाले मुद्दों की कोई कमी नहीं है, जिसमें चीन से उत्पन्न साइबर सुरक्षा उल्लंघन, बीजिंग द्वारा कोरोनावायरस महामारी से निपटने के तरीके और व्हाइट हाउस के मुताबिक चीन की प्रतिरोधी और अनुचित व्यापार गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि जिनपिंग को फोन करने के पीछे बाइडन का जो उद्देश्य था वह इन मुद्दों में से किसी पर केंद्रित नहीं था। इसके बजाए यह संवाद अमेरिका-चीन संबंधों के लिए आगे के रास्ते की चर्चा करने पर केंद्रित था। दोनों नेताओं के बीच फोन पर 90 मिनट तक बात हुई। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों नेताओं के बीच एक व्यापक, रणनीतिक चर्चा हुई जिसमें उन्होंने उन क्षेत्रों पर बात की जहां हमारे हित मिलते हैं, और उन क्षेत्रों पर जहां हमारे हित, मूल्य और दृष्टिकोण अलग हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के सरकारी टीवी ने अपनी वेबसाइट पर खबर दी कि दोनों नेताओं के बीच ‘‘स्पष्ट, गहन, व्यापक रणनीतिक संवाद हुआ।’’ हालांकि, इस बारे में और जानकारी नहीं दी गई। व्हाइट हाउस ने उम्मीद जताई कि बढ़ते मतभेदों के बावजूद दोनों पक्ष जलवायु परिवर्तन और कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु संकट को रोकने सहित साझे सरोकार के मुद्दों पर मिलकर काम कर सकते हैं।

चीन ने अमेरिकी दबाव का विरोध करते हुए कहा है कि जब तक बाइडन चीन के आंतरिक मामलों की आलोचना बंद नहीं करते तब तक बीजिंग व्यापक रूप से असहयोग जारी रख सकता है। बाइडन के करीब आठ महीने के कार्यकाल में उन्होंने और उनके सहयोगियों ने कई चिंताजनक मुद्दों पर चीन से संवाद के प्रयास किए और अन्य मुद्दों के लिए साझा आधार तलाशने की कोशिश की लेकिन यह एक नाकाम रणनीति साबित हुई।

दोनों नेताओं की बातचीत से पहले बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चीन के साथ पहले की बातचीत से व्हाइट हाउस असंतुष्ट है और ऐसी उम्मीद है कि बाइडन द्वारा शी से सीधे बातचीत करना लाभकारी साबित हो सकता है।


व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि बाइडन ने शी के समक्ष यह स्पष्ट कर दिया है कि मानवाधिकारों, कारोबार और अन्य क्षेत्रों पर, जहां उसे लगता है कि चीन अंतरराष्ट्रीय कानूनों से परे जा रहा है, वहां चीन पर दबाव बनाने की अपने प्रशासन की नीति से अलग जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा कि इस बातचीत के दौरान दोनों नेता विभिन्न मुद्दों पर खुले और सीधे संवाद पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed