फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden Administration allocates additional USD 500 million in military aid to Ukraine

US: ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिका ने यूक्रेन को दी बड़ी मदद, 500 मिलियन डालर की सैन्य सहायता को मंजूरी

Fri, 10 Jan 2025 08:40 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 08:40 AM IST
सार

Biden Administration:  इस पैकेज में विभिन्न वायु रक्षा मिसाइलें, हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियार, एफ-16 सहायक उपकरण, बख्तरबंद ब्रिजिंग सिस्टम, छोटे हथियार, गोला-बारूद, स्पेयर पार्ट्स और अतिरिक्त संचार उपकरण शामिल हैं।

विज्ञापन
Biden Administration allocates additional USD 500 million in military aid to Ukraine
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ - फोटो : ANI

विस्तार

बाइडन प्रशासन ने गुरुवार को यूक्रेन को अतिरिक्त 500 मिलियन अमरीकी डालर की सैन्य सहायता देने की मंजूरी दे दी। साथ ही मौजूदा अमेरिकी सैन्य भंडार से हथियार और उपकरण पैकेज भी दिया। पैकेज का एलान अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने पेंटागन प्रमुख के रूप में अपनी अंतिम यात्रा के दौरान किया। जहां उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की।
विज्ञापन


पीडीए के माध्यम से दी जाएगी मदद
द हिल के अनुसार इस पैकेज में विभिन्न वायु रक्षा मिसाइलें, हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियार, एफ-16 सहायक उपकरण, बख्तरबंद ब्रिजिंग सिस्टम, छोटे हथियार, गोला-बारूद, स्पेयर पार्ट्स और अतिरिक्त संचार उपकरण शामिल हैं। हथियारों को राष्ट्रपति ड्रॉडाउन अथॉरिटी (पीडीए) के माध्यम से जल्दी से वितरित किया जा रहा है, जो अमेरिकी भंडार से त्वरित हस्तांतरण की अनुमति देता है।
विज्ञापन


इस कदम के पीछे का उद्देश्य नव-निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले कीव की सुरक्षा को मजबूत करना है, जो संभवतः राष्ट्रपति बाइडन के नेतृत्व में अंतिम सहायता पैकेज होगा। रक्षा सचिव ऑस्टिन ने चेतावनी दी कि यदि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन से आगे निकलने में सफल हो जाते हैं, तो यह उनकी आक्रामकता को बढ़ावा दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अमेरिकी सैन्य उपकरणों की 74वीं डिलीवरी
द हिल के अनुसार ऑस्टिन ने कहा, हमारी सुरक्षा के लिए और दांव पर अभी भी बहुत कुछ है। यदि पुतिन यूक्रेन को निगल लेते हैं, तो उनकी भूख और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि तानाशाह यह सीख लें कि आक्रामकता लाभदायक है, तो हम और अधिक आक्रामकता, अराजकता और युद्ध को आमंत्रण दे रहे हैं। यह नवीनतम किश्त अमेरिकी सैन्य उपकरणों की 74वीं डिलीवरी है। दिसंबर में अमेरिका ने यूक्रेन के लिए क्रमशः 1.25 बिलियन अमेरिकी डॉलर और 1.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त निकासी और सुरक्षा सहायता पैकेज को अंतिम रूप दिया।


बची राशि आगामी ट्रंप प्रशासन कर सकता है जारी
द हिल ने रिपोर्ट में कहा है कि, युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक अमेरिका ने यूक्रेन को 66 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की सहायता दे चुका है। अब यूक्रेन के लिए कांग्रेस द्वारा स्वीकृत 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी कम धनराशि बची हुई है और शेष राशि को आने वाले ट्रंप प्रशासन द्वारा संभाला जा सकता है, अगर बाइडन का कार्यकाल समाप्त होने से पहले इसे अधिकृत नहीं किया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed