{"_id":"5c6db6e7bdec2211b7060425","slug":"bharat-mahotsav-begins-in-nepal-will-be-organized-in-kathmandu-and-other-major-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में भारत महोत्सव शुरू, काठमांडू और अन्य प्रमुख शहरों में किया जाएगा आयोजित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में भारत महोत्सव शुरू, काठमांडू और अन्य प्रमुख शहरों में किया जाएगा आयोजित
Thu, 21 Feb 2019 01:51 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल की नई पीढ़ी को हिमालयी राष्ट्र और भारत के बीच समानताओं के बारे में परिचित कराने के उद्देश्य से मंगलवार से यहां एक महीने का ‘भारत महोत्सव’ शुरू हुआ। स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र और भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित यह महोत्सव 19 फरवरी से 21 मार्च तक काठमांडू और देश के अन्य प्रमुख शहरों में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस महोत्सव की शुरुआत भगवान बुद्ध के जीवन पर एक संगीतमय नाटक के साथ हुई। महोत्सव के दौरान संस्कृत सम्मेलन, नृत्य, भोजन उत्सव और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री रबींद्र अधिकारी और नेपाल में भारतीय राजदूत मनजीव सिंह पुरी ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन