फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   between trade war with America, China says no one can ignore them

ट्रेड वार के बीच अमेरिका को चीन का इशारा, हमें कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता

Mon, 08 Jul 2019 08:43 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 08 Jul 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
between trade war with America, China says no one can ignore them
सांकेतिक तस्वीर

चीन के उप राष्ट्रपति वांग क्विशन ने चीन और शेष विश्व के सह अस्तित्व पर जोर देते हुए अमेरिका को संकेत दिया कि दुनिया चीन को नजरअंदाज नहीं कर सकती। फिलहाल ट्रेड वॉर के चलते बिगड़ते हालातों को सुधारने पर केंद्रित दोनों देशों की रणनीति के बीच बीजिंग की सिंघुआ यूनिवर्सिटी में विश्व शांति मंच से वांग ने राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर संरक्षणवाद के खिलाफ यह चेतावनी दी है।

विज्ञापन

 
हालांकि इस चेतावनी में अमेरिका के नाम का जिक्र नहीं किया गया, लेकिन मांग की कि प्रमुख महाशक्तियों को वैश्विक शांति और स्थिरता में अधिक योगदान देना होगा। दूसरी तरफ, ट्रंप प्रशासन ने चीन पर अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ पक्षपाती व्यापार इरादों, जबरन तकनीक ट्रांसफर और बौद्धिक संपदा अधिकारों की चोरी का आरोप लगाया है। लेकिन चीन ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। 
विज्ञापन


चीनी उप राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया को चीन की जरूरत है, ठीक उसी तरह चीन को भी दुनिया की आवश्यकता है। ऐसे में बड़े देशों को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिए और एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए। उन्हें वैश्विक स्थिरता और शांति में अधिक योगदान देना चाहिए और संयुक्त विकास के मार्ग को चौड़ा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed