फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Belgium: The European Union removed Japan and five other countries from its list of safe travel destinations

बेल्जियम : यूरोपीय संघ ने अपनी सुरक्षित यात्रा ठिकानों की सूची से जापान और पांच अन्य देशों को हटाया

Fri, 10 Sep 2021 07:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ब्रूसेल्स
एजेंसी, ब्रूसेल्स Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 10 Sep 2021 07:10 AM IST
सार

यूरोपीय परिषद ने बताया, ईयू के 27 सदस्य देशों की सरकारों ने समीक्षा की। जिसके बाद जापान के अलावा अल्बानिया, आर्मेनिया, अजरबेजान, ब्रूनेई और सर्बिया को सुरक्षित यात्रा सूची से बाहर किया गया है। साथ ही उरुग्वे को इस सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Belgium: The European Union removed Japan and five other countries from its list of safe travel destinations
European Union - फोटो : Reuters

विस्तार

यूरोपीय संघ (ईयू) ने अपनी सुरक्षित यात्रा ठिकानों की सूची से जापान और पांच अन्य देशों को हटा दिया है। इसका मतलब यह होगा कि इन देशों से ईयू आने वाले लोगों को कोविड-19 जांच और क्वारंटीन जैसे सख्त मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


यूरोपीय परिषद ने बताया, ईयू के 27 सदस्य देशों की सरकारों ने समीक्षा के बाद जापान के अलावा अल्बानिया, आर्मेनिया, अजरबेजान, ब्रूनेई और सर्बिया को सुरक्षित यात्रा सूची से निकालने को लेकर सहमति जताई। वहीं उरुग्वे को इस सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


परिवर्तित सूची में अब इस सुरक्षित सूची में 12 देश रह गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और सऊदी अरब, हांगकांग तथा मकाउ भी हैं। इन गैर-ईयू देशों के पर्यटकों के लिए पूर्ण टीकाकरण, जांच और क्वारंटीन अवधि जैस सभी नियम लागू रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed