फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Belarus and Poland armies face off amid migrant crisis

तनाव : बेलारूसी तानाशाह की 20 हजार प्रवासियों को यूरोप में धकेलने की कोशिश, ब्रिटेन-पोलैंड ने भेजीं सेनाएं

Sat, 13 Nov 2021 06:06 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च डेस्क, मिंस्का/वारसा।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, मिंस्का/वारसा। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 Nov 2021 06:06 AM IST
सार

पोलैंड के रक्षामंत्री मारियूज ब्लासजेजक ने बताया कि उन्हाेंने 15000 सैनिक सीमा पर लगा रखे हैं। ब्रिटिश सेना के इंजीनियर भी तैनात हो चुके हैं। ईयू ने बेलारूस से घुसपैठ को पागलपन बताया और कहा कि निर्दोष नागरिकों का हथियार की तरह उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
Belarus and Poland armies face off amid migrant crisis
बेलारूस के तानाशाह अलेक्सांद्र लुकाशेंको - फोटो : PTI

विस्तार

बेलारूस और पोलैंड की सीमा पर हजारों शरणार्थी व प्रवासी और हथियारबंद सैनिक इस समय आमने-सामने हैं। बेलारूस से यह प्रवासी पोलैंड के जरिए यूरोपीय संघ में घुसना चाहते हैं। इनमें से कई भटक गए हैं तो कुछ सीमा की कंटीली बाड़बंदी फांद रहे हैं। उन्हें पोलैंड के सैनिक रोक रहे हैं।

विज्ञापन


रूस ने परमाणु हमले में सक्षम युद्ध विमान भेजे हैं और सीमा के पास पैराट्र्रूपर्स उतारकर बेलारूसी सेना के साथ युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ पोलैंड की मदद के लिए यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने भी सैनिक भेजे हैं।
विज्ञापन


इस सबके बीच अमेरिका ने चेताया कि रूस के इरादे पड़ोसी देश यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में 2014 का क्रीमिया जैसा एक और सैन्य ऑपरेशन अंजाम देने के हैं। उसने कई सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं, जिनमें पूर्वी यूक्रेन सीमा पर रूसी सैनिक, टैंक, आर्टिलरी आदि भारी संख्या में नजर आ रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस का इस सबसे कोई मतलब नहीं है, वह केवल सीमा पर अपनी सुरक्षा पुख्ता रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलैंड और यूक्रेन ने सीमा पर बढ़ाई तैनाती
पोलैंड के रक्षामंत्री मारियूज ब्लासजेजक ने बताया कि उन्हाेंने 15000 सैनिक सीमा पर लगा रखे हैं। ब्रिटिश सेना के इंजीनियर भी तैनात हो चुके हैं। ईयू ने बेलारूस से घुसपैठ को पागलपन बताया और कहा कि निर्दोष नागरिकों का हथियार की तरह उपयोग किया जा रहा है। रूसी हमले की चेतावनी के बाद यूक्रेन ने भी 8,500 सैनिक सीमा पर लगाए हैं।

तानाशाह की धमकी, यूरोप की गैस सप्लाई रोकेगा
पोलैंड की चिंता का सबब बने बेलारूस के तानाशाह अलेक्सांद्र लुकाशेंको ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन द्वारा प्रवासियों को हथियार पहुंचाए जा रहे हैं। इससे कभी भी खूनी संघर्ष शुरू हो सकता है। उसने यूरोप को चेताया कि वह रूस से आ रही गैस लाइन बाधित कर सकता है। इससे कड़ी सर्दी में यूरोपीय लोगों को अपने घर गर्म रखना मुश्किल हो जाएगा।

क्या है सारा संकट, इन 5 बिंदुओं में जानिए घटनाक्रम

बेलारूस में तानाशाही
अगस्त 2020 में अलेक्सांद्र लुकाशेंको छठवीं बार बेलारूस के राष्ट्रपति बने। विपक्ष और पश्चिमी देशों ने चुनाव को फर्जी करार दिया। प्रदर्शनों को पुलिस ने कुचला। 35000 लोग गिरफ्तार किए गए। यूरोपीय संघ और अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए।

पत्रकार गिरफ्तार
मई में ग्रीस से लिथुआनिया जा रही उड़ान मिंस्क में उतरवा कर लुकाशेंको विरोधी पत्रकार रेमन प्रतावेसिच को गिरफ्तार किया। ईयू ने इसे हवाई लुटेरों की कार्रवाई बताकर बेलारूस की उड़ानों पर प्रतिबंधों के साथ कई निर्यात रोक दिए।

प्रवासी इकट्ठे किए
गुस्साए लुकाशेंको ने तुर्की से ईराक, सीरिया व अन्य अशांत देशों के हजारों प्रवासियों को लाकर पोलैंड, लिथुआनिया और लातविया से लगती सीमा पर पहुंचाया। इन लोगों को बेलारूस सरकार की पर्यटन एजेंसियों ने भारी रकमें लेकर वीजा तक दिए।

लुकाशेंकों पर हाईब्रिड युद्ध का आरोप
ईयू का आरोप है कि लुकाशेंको ने प्रवासियों को हथियार की तरह उपयोग कर हाईब्रिड युद्ध शुरू कर दिया है। ईयू देशों के बीच आवाजाही के लिए विशेष दस्तावेजों की जरूरत नहीं होती। प्रतिबंधों का बदला लेने के लिए बेलारूस प्रवासी घुसा रहा है।


हजारों लोग सीमाओं पर फंसे
20 हजार तक प्रवासी बेलारूस से पोलैंड, लिथुआनिया और लातविया में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। वे बर्फीली सर्दी में कंटीले तारों के सामने बेहद छोटे टेंट या खुले में रुके हैं। रूस यहां की सरकार को वित्तीय व राजनीतिक सहयोग दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed