{"_id":"5cbcbcdbbdec221444249acc","slug":"before-attack-in-srilanka-terrorist-was-in-the-line-of-hotel-buffet","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में तबाही मचाने से पहले होटल में खाने की लाइन में लगा था हमलावर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका में तबाही मचाने से पहले होटल में खाने की लाइन में लगा था हमलावर
Mon, 22 Apr 2019 03:25 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 22 Apr 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका तबाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के सिनामोह ग्रांड होटल में अपनी पीठ पर लदे विस्फोटक में धमाका करने से पहले आत्मघाती हमलावर धैर्य के साथ ईस्टर के नाश्ते के लिए बुफे में कतारबद्ध नजर आया।
विज्ञापन
श्रीलंकाई होटल के एक प्रबंधक ने कहा कि हमलावर बीती रात ही होटल में मोहम्मद आजम मोहम्मद के नाम से ठहरने आया था। उसने हाथ में प्लेट पकड़ रखी थी और जब उसे खाना परोसा जाने वाला था तभी उसने इस विनाशकारी हमले को अंजाम दिया। नाम न जाहिर करने की शर्त पर प्रबंधक ने एएफपी से कहा, “वहां काफी अव्यवस्था थी”।
विज्ञापन
होटल के तापरोबेन रेस्तरां में यह बेहद व्यस्त दिनों में से एक था जब ईस्टर के सप्ताहांत पर यहां व्यापक भीड़ जुटती है। प्रबंधक ने एएफपी को बताया, “उस वक्त सुबह के साढ़े आठ बज रहे थे और वयस्तता थी। वहां काफी परिवार थे। वह (हमलावर) कतार में सबसे आगे आया और वहां विस्फोट कर दिया।”
विज्ञापन
उसने कहा, “हमारे प्रबंधकों में से एक जो उस वक्त अतिथियों का स्वागत कर रहा था, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।” हमलावर की भी मौत हो गई। पुलिस उसके शव को मौके से ले गई।
होटल के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हमलावर श्रीलंकाई नागरिक था और वह एक फर्जी पते पर होटल में ठहरा था। उसने बताया था कि वह कारोबार के सिलसिले में शहर में है।