फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Beauty queen Yazmin Morales has filed a formal complaint against ex president of Costa Rica

ब्यूटी क्वीन ने कोस्टा रीका के पूर्व राष्ट्रपति पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Mon, 11 Feb 2019 10:31 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 11 Feb 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Beauty queen Yazmin Morales has filed a formal complaint against ex president of Costa Rica
कोस्टा रीका के पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरियस और पूर्व ब्यूटी क्वीन याजमिन मोराल्स - फोटो : social media

एक पूर्व ब्यूटी क्वीन याजमिन मोराल्स ने कोस्टा रीका के पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरियस पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। याजमिन ने एक औपचारिक शिकायत दर्ज कर कहा है कि एरियस ने साल 2015 में उनके साथ यौन शोषण किया था। एरियस कोस्टा रीका के एक बड़े राजनीतिज्ञ हैं। दो बार राष्ट्रपति का पद संभाल चुके हैं। उनके खिलाफ ऐसी शिकायतें सामने आने का बाद हर कोई आश्चर्य में है।


loader

यह घटना उस वक्त सामने आई जब एरियस के खिलाफ कई महिलाओं ने ऐसी ही शिकायतें दर्ज कराईं। याजमिन का कहना है कि एरियस ने अपने सैन जोस स्थित घर में उनके साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद वह याजमिन से संपर्क करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने लगे। 

याजमिन का कहना है कि एरियस ने उन्हें गलत तरीके से छूआ था। वह काफी हैरान रह गईं कि जिस शख्स को वो अच्छे से जानती हैं और जिसकी अकसर प्रशंसा करती हैं, वो ऐसे करेगा। याजमिन का कहना है कि उन्हें एरियस द्वारा ऐसा किए जाने की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। कोस्टा रीका अभियोजक के कार्यालय ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यौन शोषण के अपराध के लिए एरियस के खिलाफ नई शिकयत दर्ज कराई गई है।

कम से कम पांच महिलाओं ने एरिसय पर बेहोश करने से लेकर यौन शोषण करने तक का आरोप लगाया है। महिलाएं चाहती हैं कि एरियस के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। वहीं पूर्व राष्ट्रपति ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी किसी महिला के साथ कुछ गलत नहीं किया है और अपने पूरे करियर के दौरान लिंग समानता के लिए लड़ाई की है।

एरियस पहले साल 1986-90 तक राष्ट्रपति पद पर रह चुके हैं। इसके बाद वह दोबारा साल 2006-10 तक इस पद पर रहे हैं। वह वर्तमान में उस फाउंडेशन के हेड हैं जो शांति और निरस्त्रीकरण के प्रचार का काम कर रही है।

एरियस के वकील ग्लोरियाना वल्लाडेर्स का कहना है कि मीडिया से पता चलने के बाद उन्हें नई शिकायत की प्रति मिली है। वकील का कहना है कि 78 वर्षीय एरियस ने इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed