फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baseless propaganda by Indian media against Nepal govt and our PM has crossed all limits said Narayan Kaji Shrestha

नेपाल में भारतीय न्यूज चैनलों के प्रसारण पर रोक, सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ता ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 09 Jul 2020 08:51 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 09 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Baseless propaganda by Indian media against Nepal govt and our PM has crossed all limits said Narayan Kaji Shrestha
भारत-नेपाल - फोटो : iStock

भारत और नेपाल के बीच जारी उथल-पुथल के बीच नेपाल में भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। नेपाल के केबल टीवी प्रोवाइडर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि देश में भारतीय समाचार चैनलों के सिग्नल को बंद कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक नेपाल सरकार की तरफ से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। नेपाल में भारतीय चैनलों में केवल दूरदर्शन (डीडी न्यूज) ही प्रसारित हो रहा है।

विज्ञापन

 

नेपाल में सियासी संकट गंभीर होता जा रहा है। नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के भीतर पैदा हुए मतभेद समाप्त होते नहीं दिख रहे हैं। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री और एनसीपी के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने कहा है कि नेपाल सरकार और हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ भारतीय मीडिया द्वारा आधारहीन प्रचार ने सारी हदें पार कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुरुवार को आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सप्ताह भर में आधा दर्जन से अधिक बैठकें हुई हैं। दहल विभिन्न मुद्दों पर असफलता के आरोप में लगातार ओली से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 


हाल ही में प्रधानमंत्री ओली ने खुलेआम एक समारोह में कहा था कि एक होटल में बैठकर कुछ भारतीय ताकतें उन्हें कमजोर करने और हटाने की साजिश रच रही हैं। इसके बाद से उन्हीं की पार्टी के तमाम नेता उनके खिलाफ बोलने लगे थे। इससे पहले से भी पार्टी के सह अध्यक्ष प्रचंड और माधव नेपाल जैसे नेता ओली विरोधी मुहिम खुलकर चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed