{"_id":"60a8555ffb25532b876b5dc5","slug":"barack-obama-had-told-to-trump-mad-corrupt-and-racist-during-president-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ओबामा ने ट्रंप को कहा था- पागल, भ्रष्ट और नस्लवादी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ओबामा ने ट्रंप को कहा था- पागल, भ्रष्ट और नस्लवादी
Sat, 22 May 2021 06:20 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन।
अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 May 2021 06:20 AM IST
सार
- राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए चुनाव प्रचार में पर्दे के पीछे इस्तेमाल की अभद्र भाषा
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया बराक ओबामा को शांत और मिलनसार मानती रही है। लेकिन अब एक किताब में दावा किया गया है कि पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा ने भी ट्रंप जैसा ही आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए प्रचार के दौरान पर्दे के पीछे ट्रंप को भ्रष्ट, नस्लवादी और पागल करार दिया था। साथ ही उनके लिए अभद्र और गाली-गलौच भरी भाषा का भी इस्तेमाल किया। यह खुलासा अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली ' बैटल फॉर द सोल : इनसाइड डेमोक्रेट्स कैंपेन टू डिफीट ट्रंप ' किताब में हुआ है।
विज्ञापन
किताब के लेखक एडवर्ड आइजैक डोवेर ने लिखा है कि ओबामा 2016 में टेड क्रूज के बजाय ट्रंप के राष्ट्रपति बनने को लेकर ज्यादा उत्सुक थे। उनका मानना था कि ट्रंप प्रिंसटन व हार्वर्ड से पढ़े-लिखे क्रूज जितने चतुर नहीं हैं। ओबामा ने कहा, मैं नहीं सोचता था कि हमें इतना खराब और नस्लवादी राष्ट्रपति मिलेगा।
विज्ञापन