फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BAPS Swaminarayan Mandir in Melbourne attacked and vandalised by Khalistan supporters Australian media

Australia: मेलबर्न में खालिस्तान समर्थकों ने स्वामीनारायण मंदिर में की तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे विरोधी नारे

Thu, 12 Jan 2023 04:19 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 12 Jan 2023 04:19 PM IST
सार

Melbourne Temple Vandalised : खालिस्तान समर्थकों ने मेलबर्न के उत्तरी उपनगर मिल पार्क में स्थित बाप्स स्वामीनारायण मंदिर पर हमला किया और तोड़फोड़ की। साथ ही मंदिर की दीवारों पर विरोधी नारे लिखे गए। इस घटना की बाप्स समेत अन्य संगठनों ने निंदा की है।

विज्ञापन
BAPS Swaminarayan Mandir in Melbourne attacked and vandalised by Khalistan supporters Australian media
Melbourne Temple Vandalised - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बाप्स स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार (12 जनवरी) की सुबह मेलबर्न के उत्तरी उपनगर मिल पार्क में बाप्स स्वामीनारायण मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया और तोड़फोड़ की। साथ ही मंदिर की दीवारों पर विरोधी नारे भी लिखे गए। मंदिर की दीवारों पर लिखे नारे में खालिस्तान समर्थकों ने आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरांवाले को 'शहीद' बताया और उसकी प्रशंसा भी की।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि मंदिर की दीवारों पर विनाश और घृणा के स्तब्ध करने वाले नारे लिखे गए। वहीं, बाप्स ने हमले की निंदा की है। बाप्स ने एक बयान में कहा कि हम बर्बरता और घृणा के इन कृत्यों से दुखी और स्तब्ध हैं। हम शांति और सद्भाव के लिए अपनी प्रार्थना करते हैं और जल्द ही घटना को लेकर विस्तार से जानकारी देंगे।
विज्ञापन


अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना को लेकर हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने कहा कि पूजा स्थलों के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत और तोड़फोड़ अस्वीकार्य है और हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधि नस्लीय और धार्मिक सहिष्णुता अधिनियम का उल्लंघन है। हमारी सरकार और पुलिस से मांग है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से इस मामले को ऑस्ट्रेलियाई सरकार के समक्ष उठाएंगे। हिंदुओं की जान का खतरा बहुत गंभीर मामला है क्योंकि समुदाय इन खालिस्तान समर्थकों से डरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक घृणा का कोई स्थान नहीं
वहीं, उत्तरी महानगर क्षेत्र के लिबरल सांसद इवान मुल्होलैंड ने कहा कि यह बर्बरता ऑस्ट्रेलिया के शांतिपूर्ण हिंदू समुदाय के लिए बहुत ही दुखद है। इस तरह की धार्मिक घृणा का यहां कोई स्थान नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में हिंदू समुदाय के नेता बाप्स स्वामीनारायण मंदिर पंथ के साथ खड़े हैं और मंदिर पर हमले की निंदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed