{"_id":"5bfdeacebdec2241791486a1","slug":"bangladeshi-court-ban-khaleda-zia-from-contesting-next-months-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश : जिया नहीं लड़ सकेंगी आम चुनाव, कोर्ट ने लगाई रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश : जिया नहीं लड़ सकेंगी आम चुनाव, कोर्ट ने लगाई रोक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
Khalida Zia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया अगले महीने होने वाले आम चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। देश की एक हाईकोर्ट ने उनके आम चुनाव में हिस्सा लेने को यह कहते हुए रोक लगा दी कि दो साल से ज्यादा की जेल की सजा काट रहा व्यक्ति चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकता।
बता दें कि खालिदा भ्रष्टाचार से जुड़े दो मामलों में जेल की सजा काट रही हैं। अटॉर्नी जनरल माहबूबे आलम ने कहा, भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी करार दी जा चुकीं बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की चेयरपर्सन 30 दिसंबर से शुरू होने वाले 11वें आम चुनावों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। उन्हें आगामी चुनावों में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।