{"_id":"67529c4bb5424aa4400a5827","slug":"bangladesh-summons-kolkata-mission-head-for-consultations-news-in-hindi-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: बांग्लादेश ने कोलकाता में अपने उप-उच्चायुक्त को किया तलब, अगरतला में उच्चायोग की सेवाएं निलंबित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: बांग्लादेश ने कोलकाता में अपने उप-उच्चायुक्त को किया तलब, अगरतला में उच्चायोग की सेवाएं निलंबित
Fri, 06 Dec 2024 12:12 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:12 PM IST
सार
बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अगरतला ने के उप उच्चायोग में तोड़फोड़ की घटना को देखते हुए ढाका में भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री के विदेश सचिव स्तर की बैठक के लिए अगले सप्ताह बांग्लादेश जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुहम्मद युनुस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश ने हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद तत्काल परामर्श के लिए कोलकाता में कार्यवाहक उप उच्चायुक्त शिकदर अशरफुर रहमान को तलब किया। रहमान राजनीतिक मामलों के मंत्री भी हैं। वे अब ढाका लौट आए हैं। कोलकाता में बांग्लादेशी उच्चायोग ने पिछले हफ्ते राजनीतिक दलों और धार्मिक समूहों द्वारा कई विरोध प्रदर्शन देखे। त्रिपुरा के अगरतला में बांग्लादेश उच्चायोग ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को सभी वीजा और कॉन्सुलर सेवाओं को निलंबित कर दिया।
चिन्मय दास की गिरफ्तारी के विरोध में अगरतला उच्चायोग में तोड़फोड़
यह फैसला ढाका में इस्कॉन के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में अगरतला उच्चायोग के परिसर में तोड़फोड़ की घटना के बाद लिया गया। कोलकाता में बांग्लादेश उप-उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, कोलकाता में हमारे मिशन के बाहर जारी विरोध प्रदर्शन के बाद अशरफुर रहमान को तत्काल परामर्श के लिए ढाका बुलाया गया। वह अगले हफ्ते दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव की वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल का भी हिस्सा होंगे। वह इस महीने के मध्य तक कोलकाता लौट जाएंगे।
अगले सप्ताह विदेश सचिव स्तर की बैठक
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा करते हुए कोलकाता में बांग्लादेशी मिशन को पिछले सप्ताह राजनीतिक दलों और धार्मिक समूहों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अगरतला ने के उप उच्चायोग में तोड़फोड़ की घटना को देखते हुए ढाका में भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री के विदेश सचिव स्तर की बैठक के लिए अगले सप्ताह बांग्लादेश जाने की उम्मीद है। शेख हसीना सरकार के पतन के बाद आठ अगस्त को मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यभार संभालने के बाद दोनों देशों के बीच पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी। पांच अगस्त को शेख हसीना कके बांग्लादेश छोड़कर भागने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव शुरू हो गया।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन