फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh sheikh hasina government file fresh appeal to canada for deportation noor chaudhury killer of mujib

Bangladesh: मुजीब उर रहमान के हत्यारे के प्रत्यर्पण के लिए सरकार फिर दायर करेगी याचिका, जानिए मामला

Thu, 23 Nov 2023 01:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 23 Nov 2023 01:54 PM IST
सार

रहमान ने बताया कि नूर चौधरी साल 1996 में कनाडा आया था और बीते 28 सालों से कनाडा में आराम से रह रहा है, जबकि वह एक गंभीर अपराध में दोषी है। 

विज्ञापन
bangladesh sheikh hasina government file fresh appeal to canada for deportation noor chaudhury killer of mujib
शेख हसीना (फाइल फोटो) - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बांग्लादेश सरकार ने शेख मुजीब उर रहमान के हत्यारे नूर चौधरी के प्रत्यर्पण के लिए कनाडा में फिर से अपील की है। दरअसल एक नई डॉक्यूमेंट्री में खुलासा हुआ है कि बंगबंधु मुजीब उर रहमान का हत्यारा नूर चौधरी कनाडा में आराम से रह रहा है। इसी डॉक्यूमेंट्री के आधार पर बांग्लादेश सरकार ने नूर चौधरी के प्रत्यर्पण के लिए कनाडा में नई याचिका दायर की है। 

विज्ञापन


28 सालों से कनाडा में रह रहा हत्या का दोषी
बांग्लादेश के कनाडा में उच्चायुक्त खलीलुर रहमान ने कहा है कि हम डॉक्यूमेंट्री से मिले नए सबूत के बाद चुपचाप नहीं बैठे हैं। हम उसके जल्द प्रत्यर्पण के लिए कनाडा सरकार के सामने नई अपील कर रहे हैं। रहमान ने बताया कि नूर चौधरी साल 1996 में कनाडा आया था और बीते 28 सालों से कनाडा में आराम से रह रहा है, जबकि वह एक गंभीर अपराध में दोषी है। बांग्लादेश सरकार उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


बांग्लादेश ने पश्चिमी देशों की आलोचना की
कनाडा में बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने बताया कि 'हमारा दोस्त कनाडा हमारी चिंता को नहीं समझ रहा है। कनाडा और अन्य विकसित राष्ट्र मानवाधिकारों की सुरक्षा और बढ़ावा देने की बात करते हैं लेकिन नूर चौधरी ने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया और मानवता के खिलाफ अपराध किया। इसके बावजूद कनाडा उसे बचा रहा है। वह एक हत्यारे के अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं लेकिन पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं। यह सच में डबल स्टैंडर्ड हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री से हुआ खुलासा
खलीलुर रहमान ने कहा कि 'हम पहले से जानते थे कि नूर चौधरी उस घर में रहता है लेकिन वह कभी कैमरे पर नहीं पकड़ा गया था। अब डॉक्यूमेंट्री से सभी को पता चल गया है कि वह कनाडा में 28 सालों से रह रहा है। इसलिए हम कनाडा सरकार के सामने नई याचिका दायर करेंगे।' 15 अगस्त, 1975 की सेना के कुछ जूनियर अफसरों ने ढाका में 32 धान मंडी स्थित शेख मुजीब उर रहमान के आवास पर हमला बोल दिया था। इस हमले में बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीब उर रहमान समेत उनके पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उस समय शेख मुजीब की दो बेटियां इस हमले में बच गईं थी, उन्हीं में से एक शेख हसीना बांग्लादेश की वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed