फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh sheikh hasina Awami League says armed BNP goons attack Hindu man temples

Bangladesh: 'बीएनपी के हथियारबंद गुंडे हिंदुओं, मंदिरों पर हमले कर रहे', शेख हसीना की पार्टी का दावा

Thu, 10 Jul 2025 12:58 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 10 Jul 2025 12:58 PM IST
सार

शेख हसीना की पार्टी ने कहा कि हमलावरों ने मानसा मंदिर को तबाह कर दिया और दो पवित्र मूर्तियों को भी तोड़ दिया। घरों में तोड़फोड़ की और आगजनी की।

विज्ञापन
Bangladesh sheikh hasina Awami League says armed BNP goons attack Hindu man temples
शेख हसीना और खालिदा जिया। (फाइल) - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) पर हिंदुओं पर हमले का गंभीर आरोप लगाया। अवामी लीग ने कहा कि बीएनपी के कार्यकर्ता हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले कर रहे हैं और उन्हें डरा धमकार देश छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अवामी लीग ने बीएनपी के एक नेता का बाकायदा नाम लेकर ये आरोप लगाए। 
विज्ञापन


बीएनपी नेताओं ने हिंदू नागरिक के घर पर किया हमला
अवामी लीग ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'बीएनपी नेता शहीदुल इस्लाम और उसके हथियारबंद गुंडों ने बिजॉय चंद्र रॉय के घर पर हमला किया। बिजॉय चंद्र रॉय बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।' अवामी लीग ने बताया कि बिजॉय के घर पर हमले की घटना शनिवार को हुई, जब ठाकुरगांव जिले के रुहिया थाना इलाके में धोलारहाट यूनियन में स्थित उनके घर हमला किया गया। शेख हसीना की पार्टी ने कहा कि हमलावरों ने मानसा मंदिर को तबाह कर दिया और दो पवित्र मूर्तियों को भी तोड़ दिया। घरों में तोड़फोड़ की और आगजनी की। हमलावरों ने हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को धमकी दी और बांग्लादेश छोड़कर जाने के लिए धमकाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: चीन के छात्रों पर जासूसी का आरोप, विश्वविद्यालयों से चाइनीज छात्रवृत्ति को खत्म करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


अवामी लीग ने यूनुस सरकार पर उठाए सवाल
अवामी लीग ने सवाल उठाया कि क्या हिंसा, डराना-धमकाना, जातीय सफाया ही बीएनपी के लोकतंत्र का विचार है। अवामी लीग द्वारा लगातार बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर हमला किया जा रहा है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि 'धार्मिक अल्पसंख्यकों के घरों पर हमले, लूट और आगजनी की घटनाएं जारी हैं। ये नरसंहार के बराबर है। मोहम्मद यूनुस की फासीवादी सरकार में ये उत्पीड़न जारी है और अब तो खुद सरकार हिंदुओं के खिलाफ हमला करा रही है।' बांग्लादेश में बीते महीने ही ढाका के खिलखेत इलाके में स्थिति दुर्गा मंदिर को ढहा दिया गया था। वहीं कुछ दिनों पहले ही कुमिला जिले में एक हिंदू महिला के साथ सामूहिक उत्पीड़न किया गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed