फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Police case filed four thousand people in the communal violence in Dhaka, read other important news of the world

बांग्लादेश : पुलिस ने ढाका में हुई सांप्रदायिक हिंसा में चार हजार लोगों पर किया मुकदमा दर्ज, पढ़ें दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Mon, 18 Oct 2021 06:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 18 Oct 2021 06:10 AM IST
सार

ढाका में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान तोड़फोड़, सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप में बांग्लादेश पुलिस ने करीब चार हजार से अधिक नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Bangladesh Police case filed four thousand people in the communal violence in Dhaka, read other important news of the world
बांग्लादेशी पुलिस - फोटो : ढाका ट्रिब्यून

विस्तार

बांग्लादेश पुलिस ने शुक्रवार की नमाज के बाद ढाका में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद चार हजार से अधिक नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने हमलावरों पर तोड़फोड़, सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप में पलटन, रमना व चौकबाजार पुलिस थानों में तीन मामले दर्ज किए थे। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

 

भारतीय मूल की छह वर्ष की बच्ची ने 1,560 पाई अंक याद कर बनाया रिकॉर्ड

भारतीय मूल की छह वर्षीय ईशानी षणमुगम ने पाई के 1,560 दशमलव स्थान याद कर सिंगापुर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। 13 अक्तूबर को ईशानी ने लगभग 10 मिनट में इन अंकों का पाठ किया, जिसकी सिंगापुर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने पुष्टि की। ईशानी ने सिंगापुर के स्मृति प्रशिक्षक सैन्सी सूरज के 1,505 संख्या के रिकॉर्ड को तोड़ा है। वहीं, दुनिया में 70,000 पाई संख्या याद करने का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत की वीआईटी यूनिवर्सिटी के छात्र राजवीर मीणा के नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed