फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Opposition BNP holds multiple rallies demands dissolution of parliament

Bangladesh: विपक्षी बीएनपी ने देशभर में कीं कई रैलियां; संसद भंग कर नए सिरे चुनाव कराने की मांग

Wed, 11 Jan 2023 10:38 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 10:38 PM IST
सार

बीएनपी नए सिरे से चुनाव कराने के पक्ष में है और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। बांग्लादेश में अगला आम चुनाव 2024 में होगा। बीएनपी ने 2014 और 2018 के चुनावों का बहिष्कार किया था। 

विज्ञापन
Bangladesh Opposition BNP holds multiple rallies demands dissolution of parliament
बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरूल इस्लाम आलमगीर - फोटो : Social Media

विस्तार

विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगियों ने बुधवार को एक साथ देशभर के कई स्थानों पर प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जनसभाएं कीं। ये सभी दल शेख हसीना पर प्रधानमंत्री का पद छोड़ने और नए सिरे से चुनाव की घोषणा के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


राजधानी ढाका में बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरूल इस्लाम आलमगीर ने एक रैली को संबोधित किया और पार्टी की दस सूत्रीय मांग को दबाने और बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी की सरकार की योजना का विरोध करने के लिए 16 जनवरी को देशव्यापी रैलियों औऱ जुलूसों की घोषणा की। आलमगीर ने कहा कि विरोध कार्यक्रम सभी महानगरों, जिलों, कस्बों, उप जिलों और नगर पालिका मुख्यालयों में होंगे। 
विज्ञापन


उनके जेल से जमानत पर रिहा होने के एक महीने यह रैली हुई है। आलमगीर ने कहा, प्रधानमंत्री हसीना के नेतृत्व वाली आवामी लीग पार्टी, पुलिस और नौकरशाहों के भरोसे सत्ता पर काबिज है और लोग इस सत्तावादी शासन से आजादी चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएनपी नए सिरे से चुनाव कराने के पक्ष में है और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। बांग्लादेश में अगला आम चुनाव 2024 में होगा। बीएनपी ने 2014 और 2018 के चुनावों का बहिष्कार किया था, लेकिन एक विशेष प्रावधान के तहत उसने अपने कई नेताओं को पिछले चुनावों में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी। बीएनपी ने चुनाव धांधली का आरोप लगाया था। 
   
राजधानी में एक अलग रैली में बीएनपी के वरिष्ठ नेता मिर्जा अब्बास ने विश्वसनीय चुनाव कराने के लिए एक गैर-दली कार्यवाहक सरकार की मांग की।ष उन्होंने कहा, बलपूर्वक सत्ता से चिपके रहने का समय खत्म हो गया है। 


बांग्लादेश के राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीएनपी को महत्वपूर्ण समर्थन मिल रहा है, लेकिन इसकी 77 वर्षीय अध्यक्ष खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के दो आरोपो में दोषी ठहराए जाने के बाद से पार्टी दिशाहीन हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed