फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Muhammad Yunus announced next national election will take place in April 2026

Bangladesh Election: बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में होंगे राष्ट्रीय चुनाव, सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने किया एलान

Fri, 06 Jun 2025 07:12 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शुक्रवार को अगले राष्ट्रीय चुनाव का एलान कर दिया। सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि, देश में अगले चुनाव अप्रैल 2026 में कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Bangladesh Muhammad Yunus announced next national election will take place in April 2026
मोहम्मद यूनुस - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को एलान किया कि अगला राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में आयोजित किया जाएगा। ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की विस्तृत रूपरेखा पेश करेगा। यूनुस ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरिम सरकार तीन मुख्य उद्देश्यों सुधार, न्याय और चुनाव के आधार पर सत्ता में आई है।
विज्ञापन


अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में होंगे चुनाव
अपने संबोधन में यूनुस ने कहा, सरकार ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, प्रतिस्पर्धी और स्वीकार्य चुनाव आयोजित करने के लिए सभी दलों के साथ चर्चा की है। इसके अलावा, न्याय, सुधार और चुनाव से संबंधित चल रही सुधार गतिविधियों की समीक्षा के बाद मैं आज देशवासियों को घोषणा कर रहा हूं कि अगले राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में होंगे।  यूनुस ने कहा, हमारा लक्ष्य भविष्य में संभावित संकट को रोकना है। इसके लिए संस्थागत सुधार की जरूरत है। चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़े संस्थानों में सुशासन सुनिश्चित किए बिना, छात्रों और नागरिकों की ओर से दिए गए सभी बलिदान बेकार हो जाएंगे उन्होंने दोहराया कि मौजूदा प्रशासन का गठन तीन चीजों के लिए किया गया है, जिनमें सुधार, न्याय और चुनाव शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी उपाय कर रहे हैं कि देश इस अवधि के दौरान स्वतंत्र और विश्वसनीय चुनाव कराने के लिए तैयार हो। चुनावों में बार-बार हेरफेर के जरिए एक राजनीतिक दल फासीवादी शासन में बदल गया। जिन लोगों ने उन दिखावटी चुनावों का आयोजन किया, उन्हें लोगों ने अपराधी करार दिया। उनसे जो शासन उभरे, उन्हें आखिरकार जनता ने अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, चुनाव के समय को लेकर जनता और राजनीतिक दलों में काफी उत्सुकता है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, चुनाव दिसंबर से जून के बीच होंगे। सरकार इस समय सीमा में विश्वसनीय तरीके से चुनाव कराने के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के वास्ते लगातार काम कर रही है। 

 यूनुस ने कहा, हमारा मानना है कि आगामी ईद-उल-फितर तक हम न्याय और सुधारों के संबंध में व्यापक रूप से स्वीकार्य स्थिति पर पहुंच जाएंगे, खासतौर पर मानवता के खिलाफ अपराध के लिये जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराकर, जो जुलाई के विद्रोह के शहीदों के प्रति हमारा सामूहिक कर्तव्य है।

अगस्त 2024 में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश की राजनीति के संदर्भ में यह एक बड़ा घटनाक्रम है। यूनुस ने पिछले कुछ महीनों के दौरान कई मौकों पर कहा है कि सुधारों के आधार पर अगला चुनाव दिसंबर 2025 और जून 2026 के बीच होगा। अब सरकार की ओर से तारीखों का एलान हो गया है। देश में अगले चुनाव करीब 11 महीने बाद होने हैं। 

ये भी पढ़ें: PM Modi: जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने कनाडा जाएंगे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन कर दिया न्योता


खालिदा जिया की पार्टी कर रही पहले चुनाव कराने की मांग
खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी और उसकी विचारधारा वाले अन्य दल मांग कर रहे हैं कि चुनाव दिसंबर तक हो जाएं। खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 28 मई को यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग को लेकर ढाका में एक विशाल रैली निकाली थी।

जुलाई में विद्रोह करने वाले नेताओं से बनी नई राजनीतिक पार्टी नेशनल सिटिजन पार्टी सुधारों के पूरा होने के बाद चुनाव कराने पर जोर दे रही है। जमात-ए-इस्लामी का भी शुरू में एनसीपी जैसा ही रुख था। पार्टी ने तब कहा था कि चुनाव रमजान से पहले फरवरी में हो सकते हैं। पिछले हफ्ते जमात के शीर्ष नेताओं ने कहा था कि चुनाव दिसंबर से अप्रैल के बीच हो सकते हैं। सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने 21 मई को कहा था कि राष्ट्रीय चुनाव इस साल दिसंबर तक हो जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed