{"_id":"6272464c3b845b1dc40adb51","slug":"bangladesh-locals-oppose-chinese-construction-9-including-3-chinese-nationals-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल : बांग्लादेश में चीन की कंपनी के निर्माण कार्य को लेकर संघर्ष, तीन चीनी नागरिकों समेत नौ लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बवाल : बांग्लादेश में चीन की कंपनी के निर्माण कार्य को लेकर संघर्ष, तीन चीनी नागरिकों समेत नौ लोग घायल
Wed, 04 May 2022 02:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पिरोजपुर, एएनआई
पिरोजपुर, एएनआई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 04 May 2022 02:54 PM IST
सार
घटना पिरोजपुर जिले के मथबरिया में एक तालाब के निर्माण स्थल पर हुई। 6 स्थानीय लोगों का गंभीर हालत में भंडारिया अस्पताल में इज किया चल रहा है।
विज्ञापन
आरएबी बांग्लादेश
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले में स्थानीय लोगों ने एक चीनी कंपनी द्वारा किए जा रहे निर्माण का विरोध किया। इस दौरान कहासुनी ने संघर्ष का रूप ले लिया। झड़प में तीन चीनी नागरिकों समेत नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना पिरोजपुर जिले के मथबरिया में एक तालाब के निर्माण स्थल पर हुई। सूत्रों के अनुसार, घटना बदुरा गांव में तब हुई जब स्थानीय लोगों ने चीनी कंपनी द्वारा किए जा रहे निर्माण का विरोध किया। संघर्ष में घायल तीन चीनी नागरिकों में मैनेजर मजीमाओ (31), पर्यवेक्षक चांग ड्यू (28) और पर्यवेक्षक लेई बो (38) शामिल हैं। घायल हुए स्थानीय लोगों में मुहम्मद जिल्लुर रहमान, मुहम्मद इलियास, निजाम सिकदर, माणिक, बहादुर उकिल और जकारिया खान शामिल हैं।
विज्ञापन
भंडारिया के उपजिला स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन अधिकारी कमल हुसैन मुफ्ती ने बताया कि तीन चीनी नागरिकों और 6 स्थानीय लोगों का गंभीर हालत में भंडारिया अस्पताल में इज किया चल रहा है। दो चीनी नागरिकों के हाथ और पैर में मामूली चोटें आईं है। एक को सिर में मामूली चोटें आईं। पुलिस ने कहा कि तटबंध बनाने के लिए स्थानीय लोग मशीन से मिट्टी काटने गए थे। उस वक्त स्थानीय लोगों की चीनी कंपनी के मजदूरों से झड़प हो गई।
विज्ञापन
पिरोजपुर के एसपी मोहम्मद सैदूर रहमान ने बताया कि जमीन के मालिक व चीनी कंपनियों के बीच भूमि के स्वामित्व व तालाब खनन को लेकर गलतफहमी के कारण यह घटना हुई। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।