{"_id":"60a15d888ebc3e729b55886b","slug":"bangladesh-jamaat-leader-arrested-accused-of-inciting-violence-during-pm-modis-visit-to-dhaka","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: जमात का नेता गिरफ्तार, पीएम मोदी की ढाका यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: जमात का नेता गिरफ्तार, पीएम मोदी की ढाका यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप
Sun, 16 May 2021 11:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 16 May 2021 11:29 PM IST
सार
26 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की ढाका यात्रा के दौरान कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम ने हिंसा फैलाई थी। इसी आरोप में शाहजहां चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी समूह के एक वरिष्ठ नेता शाहजहां चौधरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मार्च में बांग्लादेश यात्रा के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
शाहजहां चौधरी एक पूर्व जनप्रतिनिधि है। चौधरी को शनिवार को चट्टोग्राम के हाथजारी इलाके से गिरफ्तार किया गया। बाद में चटगांव अदालत के वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट शहरयार इकबाल ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'पुलिस ने कल (शनिवार) जमात नेता और पूर्व सांसद शाहजहां चौधरी को हिंसा से संबंध होने की बात सामने आने के बाद (दक्षिणपूर्वी) चट्टोग्राम से गिरफ्तार किया गया और अदालत ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में भेज दिया।'
विज्ञापन
'ढाका ट्रिब्यून' ने चटगांव जिला पुलिस प्रमुख के हवाले से कहा, 'हमारे पास भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के विरोध में विरोध प्रदर्शन के दौरान 26 और 27 मार्च को हिफाजत के लोगों द्वारा की गई हिंसा और बर्बरता में शाहजहां की संलिप्तता के सबूत हैं। उन्हें हथजारी पुलिस थाने में दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया गया।'
हिंसा में चार लोग मारे गए थे
26 मार्च को चटगांव में हिफाजत समर्थकों, पुलिस और सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़पों में कम से कम चार व्यक्ति मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। मोदी तब बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जन्मशती समारोह में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर ढाका में थे।