फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh interim leader to present outline on reforms soon says his aide

Bangladesh: अंतरिम सरकार के प्रमुख ने राजनीतिक दलों से की बात, बांग्लादेश की हालत में सुधार के लिए मांगे सुझाव

Sun, 01 Sep 2024 01:36 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Sun, 01 Sep 2024 01:36 PM IST
सार

अंतरिम सरकार के प्रमुख के विशेष सहायक महफूज आलम ने कहा कि मुख्य सलाहकार ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ चर्चा की। साथ ही अंतरिम सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले सुधारों के बारे में जानकारी दी। बैठक में कई नेताओं ने भी सुधार प्रस्ताव पेश किए।

विज्ञापन
Bangladesh interim leader to present outline on reforms soon says his aide
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद युनुस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने देश की हालत में सुधार के लिए सुझाव मांगे। मोहम्मद यूनूस के निजी सहायक ने बताया कि अंतरिम सरकार के प्रमुख ने सभी को सुधार के लिए व्यापक रूपरेखा बनाने आश्वासन दिया। राजधानी के स्टेट गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


अंतरिम सरकार के प्रमुख के विशेष सहायक महफूज आलम ने कहा कि मुख्य सलाहकार ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ चर्चा की। साथ ही अंतरिम सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले सुधारों के बारे में जानकारी दी। बैठक में कई नेताओं ने भी सुधार प्रस्ताव पेश किए। नेताओं ने देश के संविधान में सुधार करने का सुझाव दिया। इस पर मुख्य सलाहकार ने प्रस्तावों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


यूनुस ने नेताओं को आश्वासन दिया कि सभी राय के आधार पर सुधार लागू करने और राष्ट्रीय परिवर्तन के लिए बड़ी राष्ट्रीय सहमति बनाई जाएगी। प्रेस सचिव  शफीकुल आलम ने यूनुस के हवाले से कहा कि यह देश के लिए सुधार का एक सुनहरा अवसर है और इस अवसर का उपयोग करने की जरूरत है। सुधारों की समय सीमा प्रस्तावों पर निर्भर करेगी। किसी भी नेता ने विशिष्ट समय सीमा के बारे में बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शफीकुल आलम ने कहा कि नेताओं ने प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व में आगे बढ़ने की बात कही। नेताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा। जल्द ठोस और बहुत स्थायी सुधार होंगे। बैठक में जातीय पार्टी, गोनो फोरम, इस्लामी एंडोलन बांग्लादेश, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) समेत 35 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। गुरुवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव मिर्जा फखरुल के नेतृत्व में मुख्य सलाहकार से मुलाकात की थी।


नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ अभूतपूर्व सरकार विरोधी छात्र नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के बाद पांच अगस्त को हसीना ने इस्तीफा दे दिया और भारत चली गईं। हसीना के नेतृत्व वाली सरकार को अंतरिम सरकार द्वारा प्रतिस्थापित किया गया और 84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को इसका मुख्य सलाहकार नामित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed