फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh-India ties should be 'very close' despite regime change: Yunus News in hindi

Bangladesh: सत्ता परिवर्तन के बाद भारत-बांग्लादेश संबंध कैसे हों? यूनुस बोले- 'बहुत करीबी' होने चाहिए रिश्ते

Tue, 08 Oct 2024 07:36 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 08 Oct 2024 07:36 PM IST
सार

मोहम्मद यूनुस ने कहा- दोनों देशों के बीच संबंध बहुत करीबी होने चाहिए। इसका कोई विकल्प नहीं हो सकता। उन्हें इसकी जरूरत है, हमें इसकी जरूरत है। यह किसी भी दृष्टिकोण से आवश्यक है, चाहे वह अर्थशास्त्र, सुरक्षा या पानी के बारे में हो

विज्ञापन
Bangladesh-India ties should be 'very close' despite regime change: Yunus News in hindi
मोहम्मद यूनुस, प्रमुख सलाहकार, अंतरिम सरकार, बांग्लादेश - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा है कि देश में हाल ही में हुए सत्ता परिवर्तन के बावजूद ढाका-दिल्ली संबंध 'बहुत करीबी' होने चाहिए, उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दोनों देशों के हित में है।
विज्ञापन


इसको कोई विकल्प नहीं हो सकता है- यूनुस
एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार मोहम्मद यूनुस ने कहा- दोनों देशों के बीच संबंध बहुत करीबी होने चाहिए। इसका कोई विकल्प नहीं हो सकता। उन्हें इसकी जरूरत है, हमें इसकी जरूरत है। यह किसी भी दृष्टिकोण से आवश्यक है, चाहे वह अर्थशास्त्र, सुरक्षा या पानी के बारे में हो।
विज्ञापन


'बांग्लादेश में हुई हाल की घटनाओं से भारत निराश होगा'
दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में हालिया तनावों पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने ने कहा कि बांग्लादेश में हाल की घटनाओं ने भारत को निराश किया होगा और वे बदलावों से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, एक दूसरे के बिना हमारे लिए आगे बढ़ना मुश्किल होगा। यह स्वाभाविक है कि हमारे बीच हर क्षेत्र में घनिष्ठ संबंध और अच्छे संबंध हैं। भारत ने अंतरिम बांग्लादेश सरकार से दक्षिण एशियाई देश में हिंदू समुदाय के लिए शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें कुछ बातों को भूलना होगा- यूनुस
मोहम्मद यूनुस ने कहा कि हमारे अच्छे संबंध बनाने चाहिए, इसलिए नहीं कि हम उन्हें मजबूर कर रहे हैं बल्कि इसलिए कि यह उनके अपने हित में भी आवश्यक है। जिस तरह हमें अपने हित में उनकी जरूरत है, उसी तरह उन्हें अपने हित में हमारी जरूरत है। इसलिए, हमें कुछ बातों को भूलना होगा...मुख्य बात यह है कि अच्छे संबंध बनाए रखें। उन्होंने कहा, हमें इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी होगी। 

सार्क हमारा भविष्य है- मोहम्मद यूनुस
सार्क मुद्दे पर, यूनुस ने कहा, मुझे लगता है कि यह हमारा भविष्य है। यूरोपीय संघ इतने ऐतिहासिक विभाजनों के बावजूद इतनी निकटता से आगे बढ़ सकता है, हमारे पास संघर्ष का ऐसा इतिहास नहीं है। हम आगे क्यों नहीं बढ़ सकते? यूनुस ने कहा कि उन्होंने न्यूयॉर्क में हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मिले हर क्षेत्रीय नेता से यह अपील की और जिनसे भी मैं मिला, सभी ने कहा कि वे सार्क चाहते हैं। उन्होंने कहा, सार्क देशों के शासनाध्यक्षों ने मेरे साथ (न्यूयॉर्क में) बैठकें कीं। मैंने भारत को छोड़कर सभी के साथ बैठकें कीं। श्रीलंका नहीं आ सका क्योंकि उन्हें अभी-अभी अपना राष्ट्रपति मिला है। मैं उनके साथ भी बैठक करता। उन्होंने कहा, एक तरफ आसियान होगा, दूसरी तरफ सार्क और बीच में बांग्लादेश होगा। हम एक ही समय में दोनों ब्लॉकों के साथ हो सकते हैं। तब हमारी स्थिति व्यापक होगी।


देश में कब तक कायम रहेगी अंतरिम सरकार?
घरेलू मोर्चे पर, यूनुस ने कहा कि हर क्षेत्र में सुधार उनकी सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने की प्रक्रिया सुधारों के साथ-साथ चलेगी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उनका अंतरिम प्रशासन कितने समय तक देश चलाएगा। वहीं शेख हसीना के प्रत्यर्पण की संभावना पर यूनुस ने कहा, हमें इन पर विचार करने की आवश्यकता नहीं है। हम न्यायिक सुधार पर बैठे हैं। अगर न्यायिक प्रणाली में सुधार किया जाता है, तो सब कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि किसे और कैसे न्याय दिया जाएगा। हम अभी राजनीतिक निर्णय नहीं ले रहे हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed