फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh Group of protesters attack stall displaying Taslima Nasrin book Yunus orders probe

Bangladesh: तस्लीमा नसरीन की किताब बेचने पर बुक स्टॉल पर हमला, मोहम्मद यूनुस ने दिए जांच के आदेश

Wed, 12 Feb 2025 12:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 12 Feb 2025 12:15 PM IST
सार

हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को प्रकाशन के प्रमुख को पुलिस कंट्रोल रूम ले जाना पड़ा, लेकिन गुस्साए लोग पुलिस कंट्रोल रूम भी पहुंच गए। किसी तरह पुलिस ने भीड़ को समझाया और मामले को शांत कराया। 

विज्ञापन
bangladesh Group of protesters attack stall displaying Taslima Nasrin book Yunus orders probe
स्टॉल के बाहर गुस्साई भीड़ - फोटो : एक्स/तस्लीमा नसरीन

विस्तार

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश अक्सर गलत कारणों से चर्चा में बना हुआ है। बांग्लादेश में कट्टरपंथ इस कदर अपने पैर जमा रहा है कि अब वहां ये स्थिति हो गई है कि एक किताब विक्रेता ने अपने स्टॉल पर बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन की किताब बिक्री के लिए रखी तो लोगों की भीड़ ने उस बुक स्टॉल पर ही हमला कर दिया। इस घटना पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी नाराजगी जाहिर की है और घठना की जांच के आदेश दे दिए। 
विज्ञापन


क्या है मामला
बांग्लादेश में राजधानी ढाका में एक किताब मेला चल रहा है। इसी किताब मेले में सब्यसाची प्रोकाशनी प्रकाशन की स्टॉल लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्टॉल पर बांग्लादेश की विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन की एक किताब भी बिक्री के लिए प्रदर्शित की गई थी। इससे नाराजगी जताते हुए लोगों की एक भीड़ सब्यसाची प्रोकाशनी के स्टॉल पर पहुंच गई और स्टॉल को घेर लिया। लोगों ने तौहिदी जनता समूह के बैनर तले यह विरोध प्रदर्शन किया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को प्रकाशन के प्रमुख को पुलिस कंट्रोल रूम ले जाना पड़ा, लेकिन गुस्साए लोग पुलिस कंट्रोल रूम भी पहुंच गए। किसी तरह पुलिस ने भीड़ को समझाया और मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन


फिलहाल किताब मेले से सब्यसाची प्रोकाशनी के स्टॉल को बंद कर दिया गया है। तस्लीमा नसरीन ने भी घटना पर नाराजगी जताई। वहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने भी घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह से व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी लोग इस घटना में दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बांग्ला एकेडमी ने एक सात सदस्यीय समिति का गठन किया है,जो प्रकाशन पर हमले की जांच करेगी और समिति को तीन दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed