{"_id":"5e0b53fa8ebc3e87da1773da","slug":"bangladesh-govt-shuts-down-mobile-services-along-borders-with-india-citing-security-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश ने भारत सीमा पर मोबाइल सेवा बंद की, एक करोड़ लोग होंगे प्रभावित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश ने भारत सीमा पर मोबाइल सेवा बंद की, एक करोड़ लोग होंगे प्रभावित
Tue, 31 Dec 2019 07:50 PM IST
अमित कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: अमित कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश सीमा
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों से भारत सीमा पर मोबाइल नेटवर्क सेवा को बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस वजह से एक करोड़ लोग प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
भारतीय संसद में नागरिकता संशोधन कानून के पारित होने के बाद बांग्लादेशी सरकार ने टेलीकम्युनिकेशन आपरेटरों को यह निर्देश दिए हैं। ऑपरेटरों ने भारतीय सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में नेटवर्क बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश टेलीकम्युनिकेशन रेग्युलेटरी कमीशन (BTRC) ने ग्रामीणफोन, टेलीटॉक, रोबी और बांग्लालिंक को रविवार को इस संबंध में निर्देश भेजा है। इसके मुताबिक अगले नोटिस तक सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क सेवा बंद रहेगी। आदेश में कहा गया है, 'मौजूदा परिस्थितियों में यह देश की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी है।'
विज्ञापन
BTRC चेयरमैन जहारुल हक ने कहा, 'सरकार की उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है, जिसके बाद ही निर्देश जारी किए गए हैं।' हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।
बीटीआरसी के एक अधिकारी के मुताबिक इस आदेश के बाद से 32 जिलों में एक करोड़ लोग प्रभावित होंगे। ये लोग भारत और म्यांमार सीमा के पास रहते हैं। भारत में चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने 22 दिसंबर को कहा था कि भारत की मौजूदा स्थिति से उसके पड़ोसी भी प्रभावित हो सकते हैं।