{"_id":"60681c618ebc3ec79d12e0ac","slug":"bangladesh-govt-enforce-a-seven-day-lockdown-from-april-5th-for-coronavirus-cases-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में काबू से बाहर हुई कोरोना महामारी: 5 अप्रैल से 7 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में काबू से बाहर हुई कोरोना महामारी: 5 अप्रैल से 7 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन
Sat, 03 Apr 2021 03:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 03 Apr 2021 03:10 PM IST
सार
- बांग्लादेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा
- 2021 में गुरुवार के दिन सबसे ज्यादा मरीज निकले
- लॉकडाउन से कोरोना पर लगेगी ब्रेक
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे विश्व में कोरोना ने कहर बरपाना फिर से शुरू कर दिया है। बांग्लादेश में भी कोरोना पीक पर चल रहा है। देश में बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में हैं। बांग्लादेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,469 नए मामले सामने आए। जो पिछले साल मार्च में कोरोना शुरू होने के बाद से 2021 में एक दिन की सबसे ज्यादा संख्या है। देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,17,764 हो गई।
हजारों लोगों की गई जान
कोरोना से यहां पर हजारों लोगों की जानें भी जा चुकी है। पिछले कुछ समय में कोरोना महामारी यहां ऑउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी है। कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। 5 अप्रैल यानी रविवार से देश में लॉकडाउन लगाया जाएगा।
पीएम हसीना ने मदद की अपील की
देश में कोरोना के मामले में लगातार हो रही बढ़तोरी को लेकर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संसद में एक बयान दिया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की । उन्होंने कहा, ‘‘हमें स्थिति को नियंत्रण में लाना होगा, हम वायरस पर काबू की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस पर काबू के लिए लोगों की ओर मदद की जरूरत है’’। बता दें कि बांग्लादेश में कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति सिर्फ 50 प्रतिशत रहेगी। जबकि सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और अन्य समारोहों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

Bangladesh government has decided to enforce a seven-day lockdown from April 5th as coronavirus cases and deaths are surging across the country: Bangladesh media#COVID19
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 3, 2021