फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Foreign Minister says No one was raped and not a single temple was destroyed over communal violence

बांग्लादेश: सांप्रदायिक तनाव पर विदेश मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं तोड़ा गया कोई मंदिर और ना हुई रेप की घटना

Fri, 29 Oct 2021 09:05 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 29 Oct 2021 09:05 AM IST
सार

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ एके अब्दुल मोमन ने हाल की हिंसा की घटनाओं पर एक बयान जारी किया और कहा कि हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान देश में किसी के साथ ना तो दुष्कर्म हुआ और ना ही हिंदू मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया है ।इस तरह की खबरें पूरी तरह से प्रोपगेंडा का हिस्सा है। 
 

विज्ञापन
Bangladesh Foreign Minister says No one was raped and not a single temple was destroyed over  communal violence
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला - फोटो : Twitter@ Jai Rajputana

विस्तार

 बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों और मंदिरों में हुई हिंसा को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर यहां के विदेश मंत्री ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सांप्रदायिक हिंसा वाली सभी खबरों को प्रोपगेंडा का हिस्सा करार दिया है। विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन ने बताया कि हाल में हुई हिंसा में सिर्फ 6 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 4 मुस्लिम समुदाय से थे और दो हिंदू समुदाय के लोग थे। एक हिंदू की मौत सामान्य तौर से हुई थी, जबकि दूसरे हिंदू की मौत तालाब में छलांग लगाने से हुई। हिंसा के दौरान न तो किसी मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया और न ही किसी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस तरह की खबरें पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा "कुछ उत्साही मीडिया" और सोशल मीडिया पर इस तरह की कहानी फैलाई गई।यह धार्मिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध सरकार को शर्मिंदा करने के लिए किया गया था। विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन ने यह भीजोर दिया कि हाल के वर्षों में, बांग्लादेश में हर जगह पूजा मंडपों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है क्योंकि सरकार उनके लिए पैसा देती है। 
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान 6 लोगों की हुई थी मौत
समाचार एजेंसी एएनआई ने हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन का बयान जारी किया।बयान में विदेश मंत्री मोमेन ने कहा, ‘सभी चल रहे प्रचारों के विपरीत हाल की हिंसा के दौरान केवल 6 लोग मारे गए। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 4 मुस्लिम और 2 हिंदू भी मारे गए थे. इनमें से एक की मौत सामान्य थी, जबकि दूसरे ने तालाब में कूदकर जान गंवाई.य हिंसक घटनाओं के दौरान किसी का रेप नहीं हुआ और न ही किसी मंदिर को नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि  कुछ मूर्तियों को तोड़ा गया है। ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं, जो नहीं होनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed