{"_id":"61725bbf0f7a5365557113b9","slug":"bangladesh-firing-at-rohingya-camp-kills-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: रोहिंग्या कैंप में गोलीबारी, सात लोगों की मौत, एक हमलावर पकड़ा गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश: रोहिंग्या कैंप में गोलीबारी, सात लोगों की मौत, एक हमलावर पकड़ा गया
Fri, 22 Oct 2021 12:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:05 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि हमले में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रोहिंग्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : File Photo
विस्तार
बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में शुक्रवार को बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी गई। इस हमले में सात लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला रोहिंग्या कैंप स्थित मदरसे पर किया गया था, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सुबह तड़के हुए हमला
जानकारी के मुताबिक, हमला सुबह-सुबह चार बजे किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके से एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को हमलावर के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। इसके बाद से लगातार पुलिस कैंपों में छापेमारी कर अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन