{"_id":"6082d5f4d13ca21e1f6ad05c","slug":"bangladesh-fire-in-a-chemical-warehouse-in-dhaka-four-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में हादसा: ढाका में रसायन गोदाम में आग, चार लोगों की मौत, 23 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में हादसा: ढाका में रसायन गोदाम में आग, चार लोगों की मौत, 23 घायल
Fri, 23 Apr 2021 07:43 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 23 Apr 2021 07:43 PM IST
सार
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को एक रसायन गोदाम में लगी आग में जलकर एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
दमकल सेवा व नागरिक सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी महफूज रिबेन ने 'ढाका ट्रिब्यून' को बताया कि पुराने ढाका के अरमानीटोला इलाके में स्थिति एक इमारत के भूतल पर तड़के तीन बजे के बाद आग लग गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भूतल पर कई ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण किया गया था। दमकल की 20 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह छह बजे आग पर काबू पाया। राहत अभियान के दौरान कई दमकल कर्मियों के भी घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
समाचार पत्र के अनुसार अधिकारियों ने अभी सभी मृतकों की पहचान नहीं की है लेकिन मृतकों में इमारत का चौकीदार भी बताया जा रहा है। इसमें बताया गया कि मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला है।
विज्ञापन
द डेली स्टार के समाचार में कहा गया कि घटना में कुल 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से कई को सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज और मिटफोर्ड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।
बांग्लादेश अग्निशमन के महानिदेशक मोहम्मद सज्जाद हुसैन ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।