फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh exile leader tarique rahman will return to dhaka says bnp leader election schedule

Bangladesh: चुनाव की तारीखों का जल्द हो सकता है एलान, निर्वासित बीएनपी नेता तारिक रहमान जल्द लौटेंगे स्वदेश

Sat, 25 Oct 2025 10:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 Oct 2025 10:08 AM IST
सार

बांग्लादेश के मौजूदा हालात में बीएनपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और अगर सब कुछ सही रहा तो आगामी आम चुनाव में बीएनपी की जीत की संभावना सबसे ज्यादा है। बीएनपी के नेता होने के नाते तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

विज्ञापन
bangladesh exile leader tarique rahman will return to dhaka says bnp leader election schedule
तारिक रहमान - फोटो : बीएनपी.ऑर्गेनाइजेशन

विस्तार

निर्वासित और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के शीर्ष नेता तारिक रहमान जल्द ही बांग्लादेश लौट सकते हैं। बीएनपी के शीर्ष नेता डॉ. खांडेकर मोशर्रफ हुसैन ने यह दावा किया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद चुनाव आयोग ने शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि अवामी लीग आगामी चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएगी। 
विज्ञापन


बीएनपी नेता ने तारिक रहमान की वापसी का सही समय बताने से किया इनकार
बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. खांडेकर मोशर्रफ हुसैन ने कहा कि 'हां, हमने सुना है कि वे (तारिक रहमान) जल्द लौटेंगे और ये उन्होंने खुद कहा है। चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। हम सभी चुनाव का शेड्यूल घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे आएं और चुनाव में हिस्सा लें। हम उम्मीद कर रहे हैं कि तारिक रहमान जल्द ही बांग्लादेश लौटेंगे।' हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या तारिक रहमान चुनाव तारीखों का एलान होने के बाद बांग्लादेश लौटेंगे या उससे पहले? तो डॉ. खांडेकर ने कहा कि 'वे जल्द ही बांग्लादेश लौट सकते हैं, लेकिन मैं उनके लौटने का सही समय नहीं बता सकता।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Conflict: पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर बातचीत का दूसरा दौर आज तुर्किये में, आतंकवाद के मुद्दे पर होगी चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएनपी मौजूदा वक्त में बांग्लादेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी
बांग्लादेश के मौजूदा हालात में बीएनपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और अगर सब कुछ सही रहा तो आगामी आम चुनाव में बीएनपी की जीत की संभावना सबसे ज्यादा है। बीएनपी के नेता होने के नाते तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, शेख हसीना की सरकार के समय कई मामलों में आरोपी थे और बांग्लादेश से बाहर निर्वासित जीवन जी रहे थे। जैसे ही शेख हसीना की सरकार सत्ता से बाहर हुई, वैसे ही तारिक रहमान को उनके खिलाफ दर्ज मामलों में राहत मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed