फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh durga puja temple idols vandalised

दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश के मंदिर में तोड़फोड़: मां दुर्गा समेत सात मूर्तियां क्षतिग्रस्त; बवाल क्यों?

Sat, 03 Oct 2026 10:57 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, ढाका।
पीटीआई, ढाका। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 03 Oct 2026 10:57 PM IST
सार

बांग्लादेश के टांगाइल जिले में दुर्गा पूजा से पहले एक हिंदू मंदिर में मां दुर्गा समेत सात मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच हुई,जबकि मूर्तियां लगभग तैयार थीं और केवल रंगाई बाकी थी। मंदिर समिति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देने के साथ सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए हैं।
 

विज्ञापन
bangladesh durga puja temple idols vandalised
बांग्लादेश में बवाल - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले एक हिंदू मंदिर में मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। यह घटना टांगाइल जिले के मिर्जापुर उपजिला स्थित जमुर्की पश्चिमपारा के एक मंदिर में हुई। डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच अज्ञात लोगों ने मंदिर में दुर्गा पूजा के लिए तैयार की जा रही सात मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया। इनमें मां दुर्गा की मुख्य मूर्ति भी शामिल है।
विज्ञापन


मूर्तियों की तैयारी कितनी पूरी हो चुकी थी?
मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। सातों मूर्तियों को बनाने का ज्यादातर काम पूरा हो गया था। कारीगरों को केवल मूर्तियों में रंग भरने का काम करना बाकी था। इसी बीच मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई। जमुर्की आर्य समिति के अध्यक्ष प्रकाश बकाली के मुताबिक, मंदिर में करीब 85 वर्षों से दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


समिति ने क्या कहा?
जमुर्की आर्य समिति के अध्यक्ष प्रकाश बकाली ने बताया कि गुरुवार को जब वह मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने समुदाय के अन्य लोगों के साथ मूर्तियों को क्षतिग्रस्त हालत में देखा। इसके बाद पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। बकाली ने कहा, 'हमें नहीं पता कि यह किसने किया। हमने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। अब हम चाहते हैं कि कानून लागू कराने वाली एजेंसियां जिम्मेदार लोगों का पता लगाएं और उन्हें न्याय के कटघरे में लाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हसीना के प्रत्यर्पण का मामला: बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख; कहां फंसा है पेच?


पुलिस ने क्या कार्रवाई की और जांच में क्या सामने आया?
घटना की जानकारी मिलने के बाद टांगाइल के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद शमसुल आलम सरकार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक एमडी अदनान मुस्तफिज ने बताया कि कुछ मूर्तियों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है। साथ ही, सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं।

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की आबादी कितनी है?
बांग्लादेश में हिंदू सबसे बड़ा धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय हैं। खबर के मुताबिक, देश की कुल आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी करीब 7.95 प्रतिशत है। समुदाय को सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। राजनीतिक और सामाजिक अशांति के दौरान हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा और स्थानीय मंदिरों तथा मूर्तियों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। हालांकि, इस घटना में शामिल लोगों की पहचान और तोड़फोड़ के पीछे की वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed