फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Chief Adviser mohammad Yunus meets Chinese President Xi Jinping

Bangladesh: बीजिंग में मिले मोहम्मद यूनुस और शी जिनपिंग, कर्ज के ब्याज को कम कराने पर हो सकती है बात

Fri, 28 Mar 2025 10:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Mar 2025 10:37 AM IST
सार

जापान, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक के बाद चीन बांग्लादेश को कर्ज देने वाला चौथा सबसे बड़ा देनदार है। चीन का बांग्लादेश पर करीब 7.5 अरब डॉलर का कर्ज है। 

विज्ञापन
Bangladesh Chief Adviser mohammad Yunus meets Chinese President Xi Jinping
मोहम्मद यूनुस और शी जिनपिंग - फोटो : एक्स/सिद्धांत

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस इन दिनों चीन दौरे पर हैं। शुक्रवार को मोहम्मद यूनुस और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की राजधानी बीजिंग में मुलाकात हुई। यूनुस चार दिवसीय दौरे पर बुधवार को चीन पहुंचे। बुधवार को मोहम्मद यूनुस ने चीन के हेन्नान प्रांत में बाओ फोरम फॉर एशिया के वार्षिक सम्मेलन में शिरकत की। इसके बाद गुरुवार को बीजिंग पहुंचे, जहां बीजिंग एयरपोर्ट पर चीन के उप-विदेश मंत्री सुन वीडोंग ने यूनुस का औपचारिक स्वागत किया। बांग्लादेश इन दिनों अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में यूनुस के चीन दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की ब्याज दर में कटौती कराने की कोशिश
राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से पहले मोहम्मद यूनुस ने कहा कि वे चाहते हैं कि चीन कर्ज पर ब्याज की दर में कुछ कमी करे, साथ ही यूनुस ने चीन को बांग्लादेश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं में निवेश करने के लिए भी आमंत्रित किया। यूनुस ने कहा कि अभी चीन बांग्लादेश के दिए कर्ज पर तीन प्रतिशत का ब्याज लेता है, मोहम्मद यूनुस ने इसे घटाकर 1-2 प्रतिशत करने की मांग की है। गौरतलब है कि जापान, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक के बाद चीन बांग्लादेश को कर्ज देने वाला चौथा सबसे बड़ा देनदार है। चीन का बांग्लादेश पर करीब 7.5 अरब डॉलर का कर्ज है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: ट्रंप के मंत्रियों के चैट ग्रुप से यमन पर हमले की गुप्त योजना लीक होने पर बवाल क्यों, क्या यह अपराध है?
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में मांगी चीन की मदद
मोहम्मद यूनुस ने गारमेंट्स, इलेक्ट्रिक वाहन, हल्की मशीनें, उच्च तकनीकी इलेक्ट्रोनिक उत्पाद, चिप मैन्युफैक्चरिंग और सौर ऊर्जा उद्योग में चीन की मदद भी मांगी। वहीं बाओ फोरम सम्मेलन से इतर मोहम्मद यूनुस ने रूस के उप-प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद रूस के नेता ने कहा कि उनका देश बांग्लादेश को और अनाज और ऊर्वरकों का निर्यात करने का इच्छुक है। दोनों नेताओं के बीच बांग्लादेश के रूपपुर में बन रहे परमाणु ऊर्जा संयंत्र के विकास को लेकर भी बात हुई। 

ये भी पढ़ें- Bangladesh: मोदी-युनूस की बातचीत के प्रस्ताव पर बांग्लादेश का जवाब, कहा- हमें भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed